दमदार 10 साल! 20% से ज्यादा प्रॉफिट ग्रोथ वाले 10 स्मॉलकैप शेयर

दमदार 10 साल! 20% से ज्यादा प्रॉफिट ग्रोथ वाले 10 स्मॉलकैप शेयर

शेयर बाजार में अच्छी स्मॉलकैप कंपनियों की बड़ी डिमांड रहती है, क्योंकि इसमें लोगों को मुनाफा तेजी से बनता हुआ दिखता है, लेकिन ज्यादातर स्मॉलकैप कंपनियों को लेकर रिस्क भी बहुत होता है। स्मॉलकैप कंपनियों में ग्रोथ पोटेंशियल इसलिए ज्यादा होता है क्योंकि ये नए-नए बिजनेस में आजमाती हैं, सफल होने या नाकाम होने दोनों के मौके 50-50 होते हैं। अगर सफल हुए तो यही कंपनियां आगे चलकर लार्जकैप बनती हैं। कई स्मॉलकैप कंपनियां ही मल्टीबैगर भी बनती हैं। मगर एक अच्छी मुनाफे वाली स्मॉलकैप खोजना थोड़ी मुश्किल काम है। फिर भी हमने ऐसी 10 कंपनियों की लिस्ट निकाली है, जिन्होंने बीते 10 साल में मुनाफे में 20% से ज्यादा की ग्रोथ दी है।

1: Voltamp Transformers
प्रॉफिटिबिलिटी ग्रोथ – 30% CAGR

वडोदरा (गुजरात) की ये कंपनी ऑयल-फिल्ड पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स बनाती है। यह ड्राई-टाइप ट्रांसफॉर्मर्स, यूनिटाइज्ड सब-स्टेशन और स्पेशल एप्लीकेशन ट्रांसफॉर्मर्स की मैन्युफैक्चरिंग में भी है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1 जनवरी, 2026 के क्लोजिंग प्राइस 7,765 रुपये पर 11,229.43 करोड़ रुपये है। बीते 10 सालों में इसकी प्रॉफिटिबिलिटी ग्रोथ 30% CAGR रही है। मतलब ये है कि कंपनी ने अपने बिजनेस को बहुत कुशलता से बढ़ाया है, लागत पर लगाम लगाई है और बाजार में मांग का पूरा फायदा उठाया है।

हालांकि अगर शेयर के परफॉर्मेंस को देखें तो, बीते एक महीने में ये करीब 2.5% कमजोर हुआ है। 6 महीने में 20% टूटा है, और बीते एक साल में ये 25.5% तक फिसल चुका है। लेकिन कंपनी ने लगातार मुनाफा बनाया है। कंपनी तकरीबन कर्ज मुक्त है। कंपनी गुजरात में अपनी नई पावर ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री को जून 2026 तक पूरा करके उत्पादन शुरू करेगी, जिससे उसकी सालाना क्षमता करीब 6,000 MVA तक बढ़ जाएगी। नई यूनिट शुरुआत में 220 kV तक के 250 MVA ट्रांसफॉर्मर बनाएगी और भविष्य में मांग के हिसाब से और क्षमता विस्तार भी करेगा।

2: Maharashtra Seamless
प्रॉफिटिबिलिटी ग्रोथ – 24% CAGR

रायगढ़ (महाराष्ट्र) की ये कंपनी सीमलेस पाइप्स और ट्यूब्स बनाने के बिजनेस में है। ये ERW पाइप्स, कोटेड पाइप्स और हॉट फिनिश्ड/कोल्ड ड्रॉन पाइप्स की मैन्युफैक्चरिंग भी करती है। 1 जनवरी 2026 का क्लोजिंग प्राइस 554.15 रुपये था, इस पर इसका मार्केट कैप 7,425 करोड़ रुपये है। बीते 10 सालों में प्रॉफिटिबिलिटी ग्रोथ को अगर देखें तो 24% CAGR के आसपास रही है।

हालांकि बीते 1 महीने में ये शेयर करीब 3.25% कमजोर हुआ है, बीते 6 महीने में ये करीब 27% टूटा है और एक साल में 26% से ज्यादा गिरा है। वजह साइक्लिकल सेक्टर में प्राइस करेक्शन, स्टील रॉ मैटेरियल की अस्थिरता और बिगड़े हुए मार्केट सेंटीमेंट्स, मगर कंपनी ने मुनाफा लगातार और और स्तर पर कमाया है। कंपनी करीब करीब कर्जमुक्त है। कंपनी तेलंगाना में अपनी क्षमता का विस्तार कर रही है, सोलर पावर इंफ्रा में निवेश कर रही है, साथ ही मनगांव में भी एक कोल्ड ड्रॉन यूनिट लगा रही है।

3: Subros Ltd
प्रॉफिटिबिलिटी ग्रोथ – 22% CAGR

कंपनी ऑटोमोटिव एयर कंडीशनिंग सिस्टम्स बनाती है। कंप्रेसर्स, कंडेंसर्स, हीट एक्सचेंजर्स, HVAC यूनिट्स और ट्रक, बस, रेलवे के लिए स्पेशल AC सॉल्यूशंस की मैन्युफैक्चरिंग में भी एक प्रमुख कंपनी है। कंपनी के नोएडा, मानेसर, पुणे, चेन्नई, नालागढ़ और करसनपुरा में प्लांट्स हैं. 1 जनवरी को क्लोजिंग प्राइस 860 रुपये था, मार्केट कैप 5,610 करोड़ रुपये है। कंपनी का बीते 10 सालों में प्रॉफिट ग्रोथ 22% CAGR रहा है। जबकि बीते 5 साल में ये 21.5% CAGR से बढ़ा है। यानी कंपनी ने लगातार मुनाफा कमाया है। हालांकि बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 2.7% कमजोर हुआ है. बीते 1 साल में 33% से ज्यादा का रिटर्न देखने को मिला है। कंपनी ने अपना फोकस ग्रीन मोबिलिटी पर बढ़ाया है। कंपनी हरियाणा के खारखोड़ा में एक नया ग्रीन फील्ड प्लांट लगाने जा रही है।

4: TD Power Systems
प्रॉफिटिबिलिटी ग्रोथ – 71% CAGR

कंपनी मुख्य रूप से AC जेनरेटर्स बनाती है. साथ ही कंपनी स्पेशल एप्लीकेशन जेनरेटर्स, इलेक्ट्रिक मोटर्स और स्टीम टर्बाइन पावर प्लांट्स के लिए EPC सर्विसेज में भी मजबूत पकड़ रखती है। कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी, ऑयल एंड गैस, हाइड्रो, विंड, गैस टर्बाइन और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स को सप्लाई करती है। कंपनी का मार्केट कैप 7,672.40 करोड़ रुपये है, जो कि 1 जनवरी 2026 के क्लोजिंग प्राइस 677 रुपये पर है।

कंपनी का PE 50 के ऊपर है, यानी कंपनी ओवरवैल्यूड है और बीते कई महीनों से इसमें गिरावट जारी है। एक महीने में ये शेयर 15% से ज्यादा टूटा है। हालांकि साल भर में इसने 50% का दमदार रिटर्न दिया है। बीते 10 साल में कंपनी का प्रॉफिट 71% CAGR से बढ़ा है, जबकि बीते 5 साल में ये 55.6% CAGR रहा है। कंपनी ने कर्नाटक के तुमकुर में अपना तीसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को चालू करके अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी। कंपनी नए बड़े जनरेटर और मोटर प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी, खासकर 50–100 MW रेंज और मोटर्स के लिए।

5: Apar Industries
प्रॉफिटिबिलिटी ग्रोथ – 32% CAGR

कंपनी पावर ट्रांसमिशन कंडक्टर्स, स्पेशलिटी ऑयल्स और पावर, टेलीकॉम केबल्स बनाती है। साथ ही हाई एफिशिएंसी कंडक्टर्स, ऑप्टिकल फाइबर केबल्स, ई-बीम केबल्स और ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स में भी ग्लोबल लीडर है। कंपनी पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, रिन्यूएबल एनर्जी, टेलीकॉम और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स को सप्लाई करती है। 1 जनवरी की क्लोजिंग 8,371 रुपये पर इसका मार्केट कैप 33,645 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बीते 5 साल में 43.4% CAGR से दमदार प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की है, जबकि 10 साल में ये प्रॉफिट ग्रोथ 32% CAGR रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वो केबल और कंडक्टर बिजनेस में बड़े विस्तार के लिए करीब 1,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और नई केबल फैक्ट्रियों सहित कैपेसिटी बढ़ाएगी, जिससे केबल सेक्टर से 10,000 करोड़ रुपये टर्नओवर का लक्ष्य पूरा किया जा सके। इसके अलावा एनर्जी ऊर्जा और इंफ्रा सेक्टर में EV चार्जिंग केबल, रिन्यूएबल एनर्जी केबल, समुद्री केबल और EPC सॉल्यूशन डेवलप करेगी।

बाकी 5 कंपनियों की जानकारी इस टेबल में दी गई है। इससे जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हम उसका जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

क्रम संख्याकंपनी का नामप्रॉफिट ग्रोथ (CAGR)
1Voltamp Transformers30%
2Maharashtra Seamless24%
3Subros Ltd22%
4TD Power Systems71%
5Apar Industries32%
6Sharda Motor23%
7Elecon Engineering40%
8Tilaknagar Industries23%
9PNB Housing Finance26%
10Deepak Nitrite29%

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Website – https://sumitresearch.com/

Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *