निफ्टी के 12 शेयर 200 DMA से नीचे फिसले, क्या बाजार का ट्रेंड बदल रहा है?

12 Nifty 200 Stocks Fall Below 200-Day Moving Average

शेयर बाजार में हर बदलाव तेज गिरावट या बड़ी तेजी के रूप में तुरंत नजर नहीं आता। कई बार असली संकेत सतह के नीचे बनते हैं, जहां लिक्विडिटी और संस्थागत निवेशकों की रणनीति धीरे-धीरे बदलती है। जब अलग-अलग सेक्टर्स के बड़े और भरोसेमंद शेयर एक साथ अपने 200-Day Moving Average के नीचे फिसलने लगते हैं, तो यह सिर्फ कुछ शेयरों की कमजोरी नहीं, बल्कि बाजार के अंडर-करंट में बदलाव का संकेत होता है। ऐसे में इंडेक्स भले ही स्थिर दिखे, लेकिन भीतर रिस्क लेने की सोच धीमी पड़ने लगती है।इसलिए वक्त से पहले ट्रेंड को पकड़ना जरूरी होता है

क्या बाजार में बदल रहा है ट्रेंड?

“The trend is your friend” स्टॉक मार्केट की दुनिया में एक बड़ी मशहूर कहावत है। मतलब ये कि जिसने ट्रेंड को पकड़ लिया, उसने बाजार की नब्ज़ पकड़ ली। बाजार में ट्रेंड्स को पकड़ने के लिए कई सारे इंडिकेटर्स हैं, लेकिन 200 DMA (200 Daily Moving Averages) एक काफी भरोसेमंद इंडिकेटर है। 200 DMA आपको ये बताता है कि किसी स्टॉक के लिए ट्रेंड बुलिश है या फिर बियरिश।

आसान भाषा में ये समझिए कि अगर कोई स्टॉक 200 DMA से नीचे पहुंच गया है, तो इसका मतलब हुआ कि स्टॉक करीब 8-9 महीनों (करीब 200 दिनों) के औसत प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहा है। लंबी अवधि में इसमें आगे भी गिरावट आने की आशंका बनी रहती है। 200 DMA वह स्तर होता है, जिसे ट्रेडर्स और लॉन्ग-टर्म निवेशक किसी स्टॉक की रीढ़ की हड्डी मानते हैं। जब कोई शेयर इसके ऊपर रहता है, तो माना जाता है कि उसका ट्रेंड मजबूत है, लेकिन इसके नीचे फिसलना यह बताता है कि बिकवाली का दबाव अब सिर्फ शॉर्ट टर्म नहीं है।

12 शेयर 200 DMA से नीचे फिसले

शेयर बाजार में गिरावट हमेशा इंडेक्स से नहीं, पहले लीडर्स से शुरू होती है। 20 जनवरी, 2026 को Nifty 200 इंडेक्स के 12 बड़े स्टॉक्स अपने 200-Day Moving Average (200 DMA) के नीचे बंद हुए। टेक्निकल एनालिसिस में इसे लॉन्ग-टर्म ट्रेंड कमजोर पड़ने का संकेत माना जाता है। यहां पर आपको उन 12 स्टॉक्स की एक लिस्ट दे रहा हूं, जो अपने 200 DMA से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। ये निगेटिव सिग्नल है, जो बताता है कि इन स्टॉक्स का लॉन्ग-टर्म मोमेंटम कमजोर पड़ रहा है। पहले आप ये देख लीजिए, फिर अपना पोर्टफोलियो देखिए, इनमें से कौन से शेयर आपके पोर्टफोलियो में हैं। क्लोजिंग प्राइस 20 जनवरी, 2026 का है।

S.No. Company 200 DMA (Rs.)LTP (Rs.)
1.Adani Ports 1,401.311,367.6
2.Adani Energy Solutions900.21885.5
3.Bajaj Finance956.13933.2
4.Voltas1,346.151,324.3
5.Astral1,432.41,392.1
6.Tata Communications1,715.881,712.2
7.Aurobindo Pharma1,144.951,141.7
8.Fortis Healthcare858.52856.45
9.Coforge1,720.421,693.7
10.Bosch35,647.8935,575
11.Grasim Industries2,761.832,713.6
12.ONGC241.92240.39

इसका क्या मतलब निकाला जाए?

देखिए, इक्का दुक्का स्टॉक्स का 200 DMA से टूट जाना तो हर रोज होता है, उतनी टेंशन की बात नहीं है, लेकिन जब अलग-अलग सेक्टर्स के 12 स्टॉक्स, उनमें से ज्यादा बड़े नाम हैं, वो एक साथ नीचे आते हैं, तो यह बाजार के अंडर-करंट में बदलाव की ओर इशारा करता है।

अब इसे कैसे देखा जाना चाहिए, ट्रेडर्स के लिए ये नेगेटिव ब्रेकआउट है। लॉन्ग-टर्म ट्रेंड अब बेयरिश हो सकता है, और आगे करेक्शन की गुंजाइश बढ़ गई है। ग्लोबल ट्रेड वॉर का डर और हाई वैल्यूएशन की वजह से फाइनेंशियल और इंडस्ट्रियल स्टॉक्स में दबाव देखने को मिल रहा है।

दुनिया के बड़े-बड़े एनालिस्ट एक बात कहते हैं – “Nothing good happens below the 200-day.” ये एक तरीका होता है ये मानने का कि – हालांकि शेयर गिरे हुए स्तरों से वापस ऊपर आ सकते हैं, लेकिन स्थायी और मजबूत बढ़त की ज्यादा उम्मीद तब होती है जब शेयर प्राइस 200-दिन के मूविंग एवरेज के ऊपर हो। ये एक बहुत ही पॉपुलर सिद्धांत है। जहां 200-DMA लंबी अवधि के ट्रेंड को दर्शाता है। इसके ऊपर ट्रेड करने वाले स्टॉक्स में लगातार तेजी की ज्यादा उम्मीद रहती है।

अब क्या करना चाहिए?

कई एक्सपर्ट्स कहते हैं कि 200 DMA के नीचे जाना शॉर्ट-टर्म पैनिक को पैदा करता है, लोग घबरा भी जाते हैं, मगर अगर फंडामेंटल्स मजबूत हैं, तो ये खरीदारी का डिप भी बन सकता है। जैसे हमने पहले भी देखा है कि बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स जैसे क्वालिटी स्टॉक्स अक्सर ऐसे डिप से रिकवर करते हैं।

बजाज फाइनेंस भले ही अभी अपने 200-दिन की मूविंग एवरेज (200 DMA) के नीचे ट्रेड कर रहा है, मगर इसके पहले 1 जनवरी, 2025 को ये स्टॉक अपने 200 DMA से नीचे बंद हुआ था, मगर उसके इसने 200 DMA के ऊपर ब्रेकआउट किया और 1,102.50 तक का हाई बनाया था।

अदाणी पोर्ट्स अभी 200 DMA के नीचे ट्रेड कर रहा है, यह शेयर हाल ही में 19-20 जनवरी 2026 के आसपास 200 DMA के नीचे गया है। ये स्टॉक लंबे समय से 200 DMA के ऊपर ट्रेड कर रहा था. इसके पहले 2023-24 में ये इसमें रिकवरी देखने को मिली थी, जब ये 200 DMA से नीचे फिसला था।

कहने का मतलब ये है कि 200 DMA के नीचे ट्रेड कर रहा स्टॉक खराब कंपनी नहीं बन जाता, लेकिन यह जरूर बताता है कि नई ट्रेड से पहले नई स्ट्रैटजी बनानी होगी, 200 DMA के ऊपर वापसी का इंतजार करना होगा और लॉन्ग-टर्म निवेशक को फंडामेंटल और टेक्निकल दोनों नजरिये देखना होगा। इसलिए अब नजरें इस पर होंगी कि ये 12 स्टॉक्स अब कब 200-DMA के से यू-टर्न लेकर ऊपर आते हैं, क्योंकि यहीं से अगला बड़ा ट्रेंड तय होगा।

आप क्या सोचते हैं, ये डिप खरीदने का मौका है या इंतजार करें? कमेंट में बताएं

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *