बीते 3 हफ्तों के दौरान भारतीय बाजार का मूड भांपना काफी मुश्किल रहा है. पल में तेज उछाल और अगले ही पल धड़ाम. इन तीन हफ्तों (3 नवंबर-21 नवंबर) में 14 ट्रेडिंग सेशन के दौरान 10 दिन FPIs ने बिकवाली की और इस महीने अबतक 13,840 करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं. हालांकि देखने में FPIs की बिकवाली का आंकड़ा बहुत ज्यादा बड़ा नहीं लगेगा, क्योंकि इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने डटकर मुकाबला किया और अबतक 54,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी कर चुके हैं.
मैं यहां पर कुछ शेयरों का जिक्र करने जा रहा हूं, जिन्होंने इस दौरान बाजार की गिरावट के सामने घुटने टेक दिए. इन तीन हफ्तों के दौरान लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर 10-65% तक टूट गए.
Tata Motors PV: -13.6%
पिछले हफ्ते ही कंपनी टाटा मोटर्स से अलग होकर एक अलग कंपनी के तौर पर लिस्ट हुई थी. डीमर्जर के बाद बनी इस कंपनी का 3 नवंबर को शेयर प्राइस 417 रुपये था, जो फिसलते-फिसलते अब 360 रुपये के करीब आ चुका है, यानी अबतक ये करीब 13% से ज्यादा टूट चुका है. अब इसमें ये गिरावट आ क्यों रही है, तो इसके कई कारण हैं.
- सितंबर की शुरुआत में एक साइबर अटैक की वजह से जगुआर लैंड रोवर का उत्पादन 5 हफ्ते तक ठप रहा. जिसकी वजह से होलसेल वॉल्यूम 24% गिरा, रिटेल सेल्स 17% नीचे आ गया. 17 नवंबर को जगुआर लैंड रोवर के वॉल्यूम में आई गिरावट के चलते टाटा मोटर्स पीवी का शेयर 7.3% तक टूट गया. कंपनी ने लग्जरी कार यूनिट के लिए EBIT मार्जिन गाइडेंस FY26 के लिए 2% कर दिया जो कि पहले 6.5% था. मार्जिन अनुमान में कटौता का असर शेयर प्राइस पर दिखा.
- टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के शेयर को सेंसेक्स से हटा दिया गया है, TMPV 1986 से सेंसेक्स का ओरिजिनल मेंबर था, लेकिन अक्टूबर 2025 के डीमर्जर के बाद इसका मार्केट कैप घट गया.
डीमर्जर से TMPV का मार्केट कैप 1.37 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो पहले पूरा टाटा मोटर्स 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का था. सेंसेक्स के लिए न्यूनतम फ्री-फ्लोट मार्केट कैप 2 लाख करोड़ से ज्यादा होना चाहिए इसलिए उसकी जगह पर इंडिगो ने ले ली है.
Adani Green: -10%
अदाणी ग्रुप की रीन्युएबल सेक्टर की ये कंपनी बीते तीन हफ्तों के दौरान 10% से ज्यादा टूट चुकी है. अब ये गिरावट क्यों है, इसके पीछे कई कारण हैं. आज यानी 24 नवंबर, 2025 को अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 1.25% की जो गिरावट दिख रही है. अब ये गिरावट एक रिपोर्ट की वजह से है, जिसमें ये कहा गया है कि फ्रांस की एनर्जी दिग्गज टोटलएनर्जीज अदाणी ग्रुप की इस कंपनी में 6% तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है.एक और खबर ये भी है कि कंपनी ने 21 नवंबर को शेयर बाजारों को सूचित किया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, अदाणी सौर ऊर्जा (केए) लिमिटेड ने दो नई स्टेप-डाउन सहायक कंपनियों का गठन किया है. अदाणी हाइड्रो एनर्जी थर्टीन लिमिटेड और अदाणी हाइड्रो एनर्जी सिक्सटीन लिमिटेड नाम की यूनिट्स 21 नवंबर, 2025 को गुजरात में कंपनी रजिस्ट्रार के पास रजिस्टर्ड हुईं हैं.
Godrej Prop: -12%
रियल एस्टेट शेयरों के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. गोदरेज प्रॉपर्टीज इस महीने अबतक 12 परसेंट से ज्यादा टूट चुका है. मजे की बात ये है कि 6 नवंबर को अपनी दूसरी तिमाही में कंपनी ने 21% का प्रॉफिट ग्रोथ दिखाया है, लेकिन रेवेन्यू 32% गिर गया. उसी दिन शेयर 4.65% टूटा. कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि रियल एस्टेट सेक्टर के वैल्युएशंस उनके फंडामेंटल्स से कही ज्यादा हो गए हैं, जिसकी वजह से ये दबाव दिख रहा है और गोदरेज में जो भी करेक्शन आ रहा है वो एक स्वस्थ रीसेट है, कोई स्ट्रक्चरल रिवर्सल नहीं.
Thermax: -13%
बॉयलर्स, हीटर्स, हीट पम्प और सोलर इक्विपमेंट बनाने वाली कंपीन थर्मेक्स की हिसाब किताब इस महीने काफी बिगड़ा हुआ है. 12 नवंबर को कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए, कंपनी हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुई.कंपनी का सालाना नेट प्रॉफिट 39.7% गिर गया, रेवेन्यू भी 5.4% कम रहा. जिसकी वजह से उस दिन शेयर 4% से ज्यादा टूट गया.
Premier Energies: -8%
सोलर सेल और सोलर पैनल बनाने वाली प्रीमियर एनर्जीज इस महीने अबतक 8% से ज्यादा टूट चुकी है. इसमें अब एक ट्रेंडर रिवर्सल देखने को मिल रहा है.
MIDCAP-SMALLCAP
इनके अलावा मिडकैप और स्मॉल कैप कंपनियों में इस महीने जबरदस्त गिरावट देखने को मिली, लिस्ट नीचे दी गई है

Twitter – https://x.com/SumitResearch
Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)
Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch
Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/
Website – https://sumitresearch.com/
Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.
















Leave a Reply