पोर्टफोलियो के ‘रोहित-विराट’: 20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

पोर्टफोलियो के ‘रोहित-विराट’: 20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

पोर्टफोलियो में कुछ शेयरों का रुतबा ऐसा होता है, जैसा मौजूदा क्रिकेट में रोहित और विराट कोहली का है। लंबा खेलते हैं वो भी बढ़िया एवरेज के साथ। कुछ ऐसे ही शेयरों के बारे में बताने जा रहा हूं, जिन्होंने बीते करीब 20 साल से साल-दर-साल धमाकेदार रिटर्न लगातार दिया है। ये शेयर अपने अपने सेक्टर में अच्छी पोजीशन रखते हैं, भविष्य को लेकर लगातार काम कर रहे हैं और खुद को समय के साथ बदल भी रहे हैं.

1) Bajaj Finance: +40%
बजाज फाइनेंस भारतीय शेयर बाजार की उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जिसने लंबी अवधि में निवेशकों को धमाकेदार रिटर्न देकर खुद को एक शुद्ध मल्टीबैगर साबित किया है। बजाज फाइनेंस साल 1996 को BSE में लिस्ट हुई थी, और तब से लेकर कंपनी ने अपने निवेशकों को शानदार लॉन्ग टर्म रिटर्न्स दिए हैं। इसने 20 साल में करीब 40% के CAGR का साथ रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने दो दशक पहले इसमें निवेश किया होता, तो उसकी पूंजी कई गुना बढ़ चुकी होती। इस शानदार प्रदर्शन के पीछे कंपनी का मजबूत बिजनेस मॉडल, तेजी से बढ़ता असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM), जो अब करीब 5 लाख करोड़ हो चुका है (31 दिसंबर 2025 4,85,900 करोड़)। कंपनी का कस्टमर बेस भी अब 11.54 करोड़ पहुंच चुका है। Axis Securities ने बजाज फाइनेंस में BUY रेटिंग दी है, टारगेट प्राइस ₹1,200 रुपये का है।

20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

2) Eicher Motors: +37%
पिछले करीब दो दशकों में इस शेयर ने लगभग 37% के CAGR से रिटर्न दिया है, जो इसे एक मजबूत मल्टीबैगर की कैटेगरी में खड़ा करता है। इस शानदार प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह कंपनी की प्रमुख ब्रांड रॉयल एनफील्ड है। जिसने मिड-साइज प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में लगभग एकतरफा दबदबा बना लिया है। आइशर मोटर्स ने केवल वॉल्यूम ग्रोथ पर नहीं, बल्कि हाई मार्जिन, ब्रांडिंग और कस्टमर लॉयल्टी पर फोकस किया, जिससे इसकी प्रॉफिटेबिलिटी लगातार मजबूत होती गई। कंपनी की बैलेंस शीट लगभग कर्ज-मुक्त, ऑपरेटिंग मार्जिन शानदार है। बीते 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 21% CAGR रहा है। Geojit BNP Paribas ने अपनी ताजा रिपोर्ट में स्टॉक को BUY से डाउनग्रेड करके HOLD पर रखा है, हालांकि टारगेट प्राइस बढ़ाकर 8,122 रुपये कर दिया है।

20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

3) SRF: +34%
ये शेयर काफी लंबे समय से भारतीय शेयर बाजार के उन स्टॉक्स में से एक रहा है जिसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं। इसने लगभग 34% से ज्यादा CAGR देकर मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। SRF एक केमिकल-और-इंडस्ट्रियल इंटरमीडियेट्स बेस्ड डायवर्सिफाइड बिजनेस कंपनी है, जो फ्लोरोकेमिकल्स, स्पेशिएलिटी केमिकल्स, पैकेजिंग फिल्म्स और टेक्निकल टेक्सटाइल्स जैसे सेगमेंट में काम करती है। SRF भारत में कई सेगमेंट्स में मार्केट लीडर है और ग्लोबल लेवल पर भी मजबूत मौजूदगी रखती है। करीब 90 देशों में ये एक्सपोर्ट करती है। कंपनी के 13 प्लांट्स भारत में हैं। इसके अलावा थाईलैंड, साउथ अफ्रीका और हंगरी में एक-एक प्लांट है। Systematix Research की जनवरी 2026 की ताजा रिपोर्ट में SRF को ‘HOLD’ की रेटिंग दी गई है। टारगेट प्राइस 3,295 रुपये है।

20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

4) TVS Motor Company: +34%
TVS Motor भारत की टॉप-3 टू-व्हीलर कंपनी है, लेकिन पिछले करीब 20 सालों में इसने कमाल की ग्रोथ दिखाई है और करीब 34% CAGR के साथ रिटर्न दिया है। दिसंबर 2025 में इसकी बिक्री सालाना 50% बढ़ी है। इसने EV में आक्रामक एंट्री ली है, TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मार्केट शेयर को तेजी से कैप्चर किया है। EV की बिक्री 77% उछलकर 35,605 यूनिट रही है। TVS का मार्केट शेयर तेजी से बढ़ रहा है, फिलहाल घरेलू 2-व्हीलर सेगमेंट में ये 26.1% हिस्सा रखती है। कंपनी 60+ देशों में एक्सपोर्ट करती है, खासकर अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और ASEAN देशों में। एक्सपोर्ट सेल्स 30%+ रेवेन्यू देता है। Kotak Institutional Equities ने स्टॉक पर ‘Add’ की रेटिंग को बरकरार रखा है। टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 3,950 रुपये कर दिया है।

20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

5) Solar Industries India: +33%
अप्रैल 2006 में अपने इश्यू प्राइस 190 रुपये से बढ़कर 13,000 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके पोर्टफोलियो में अगर ये शेयर है तो इसका वजन कितना है। करीब 20 साल में इस स्टॉक ने 33% CAGR का धमाकेदार रिटर्न दिया है। सोलर इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स और इनिशिएटिंग सिस्टम्स बनाने वाली कंपनी है। मुख्य बिजनेस माइनिंग, इंफ्रा, कंस्ट्रक्शन के लिए एक्सप्लोसिव्स है। अब डिफेंस सेक्टर में तेज ग्रोथ कर रही है और प्रोपेलेंट्स, मिसाइल्स, रॉकेट्स के लिए प्रोडक्ट्स बना रही है। पिछले 5 सालों में करीब 37 करोड़ रुपये से ज्यादा इसने R&D पर खर्च किए हैं ताकि नए प्रोडक्ट्स और इनोवेशन किए जा सकें। नागपुर की ये कंपनी 82 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है। दुनिया में इसके बिजनेस की मजबूत पोजीशन है। Antique Stock Broking ने अपनी ताजा रिपोर्ट में ‘BUY’ की रेटिंग को बरकरार रखा है। टारगेट प्राइस में कोई बदलाव नहीं है, 16,600 रुपये पर बरकरार है।

20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

6) Torrent Pharma: +30%
ये फार्मा सेक्टर की सुपर मल्टीबैगर कंपनी है। पिछले करीब 20 सालों में इसने 29-30% CAGR से रिटर्न दिया है। ये भारत की लीडिंग फार्मा कंपनी है, जिसका मुख्य फोकस कार्डियोवास्कुलर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, सेंट्रल नर्वस सिस्टम (CNS) और डायबिटीज के इलाज पर है। इसकी US, ब्राजील, जर्मनी जैसे बाजारों में मजबूती पोजीशन है। अहमदाबाद की इस कंपनी के ग्लोबल लेवल पर 50+ देशों में ऑपरेशंस हैं। पिछले 10-15 सालों में टॉरेंट फार्मा ने ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक ग्रोथ पर फोकस किया है। टॉरेंट फार्मा ने जनवरी 2026 में 12,500 करोड़ रुपये डिबेंचर्स से जुटाए, ताकि JB केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद सके। इस अधिग्रहण से टॉरेंट घरेलू फार्मा मार्केट में 7वीं से 5वीं सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। जेफरीज ने जनवरी 2026 में इसकी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है, टारगेट प्राइस को 4,300 रुपये से बढ़ाकर 4,600 रुपये कर दिया है।

20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

7) Coforge: +30%
कोफोर्ज ने पिछले करीब 20 सालों में लगभग 30% CAGR से रिटर्न दिया है। ये मिड-कैप IT सेक्टर का सुपर मल्टीबैगर है, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड और अब AI पर फोकस की वजह से इसने शानदार ग्रोथ दिखाई है। ये एक लीडिंग IT सर्विसेज कंपनी है, जो खासतौर पर BFSI (बैंकिंग), ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्टेशन (TTH), इंश्योरेंस और हेल्थकेयर पर फोकस करती है। इसके अमेरिका और यूरोप में क्लाइंट्स हैं, डिजिटल इंजीनियरिंग, क्लाउड और AI सॉल्यूशंस में मजबूत पकड़ रखती है। इसने हाल ही में US बेस्ड AI-नेटिव फर्म Encora को 2.35 बिलियन डॉलर में खरीदा है। इस डील के बाद स्टॉक में शॉर्ट टर्म करेक्शन आया, लेकिन ब्रोकरेज जैसे जेफरीज, CLSA और मोतीलाल ओसवाल बुलिश हैं। 30-50% अपसाइड देख रहे हैं. टारगेट 2,180-2,500 रुपये का है।

20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

8) Tata Elxsi: +28%
Tata Elxsi टाटा ग्रुप की कंपनी है। इसका मुख्य फोकस डिजाइन-लेड टेक्नोलॉजी सर्विसेस पर है। ये डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेस का सुपर मल्टीबैगर है, खासकर ऑटोमोटिव (SDV), मीडिया, हेल्थकेयर और AI पर फोकस की वजह से। इसने पिछले करीब 20 सालों 27-28% CAGR से रिटर्न दिया है। पिछले 5-10 सालों में SDV और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस से जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। इसी महीने जे पी मॉर्गन ने इस स्टॉक की अंडरवेट रेटिंग को न्यूट्रल कर दिया है। इस अपग्रेड के बाद शेयर में 10% का उछाल आया, जो कि अगस्त 2024 के बाद सबसे बड़ा इंट्राडे उछाल था। जे पी मॉर्गन ने इसका टारगेट प्राइस भी 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,800 रुपये कर दिया है।

20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

9) Titan: +27%
टाइटन भारत की लीडिंग लाइफस्टाइल कंपनी है। इसका मुख्य बिजनेस ज्वेलरी जिसमें तनिष्क, मिया, जोया और कैरेटलेन जैसे ब्रैंड्स आते हैं. घड़ियां जिसमें टाइटन और फास्टट्रैक है, आईवेयर में Titan Eye+ है। टाइटन लैब ग्रोन डायमंड्स के मार्केट में एक रणनीति के तहत अपने कदम आगे बढ़ा रही है। इसने लैब ग्रोन डायमंड्स के लिए एक नया ब्रैंड लॉन्च किया है ‘beYon’ नाम से। कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर भी काफी विस्तार किया है। US, GCC यानी गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल देश जैसे UAE, सउदी अरब में और सिंगापुर में नए स्टोर्स खोले हैं। प्रभुदास लीलाधर ने जनवरी की अपनी रिपोर्ट में कंपनी को BUY रेटिंग दी है, टारगेट प्राइस भी 4,600 रुपये कर दिया है।

20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

10) Abbott India: +27%
एबॉट इंडिया मुख्य रूप से ब्रांडेड जेनेरिक फार्मास्युटिकल्स बेचती है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसे Cremaffin, Digene, विटामिन्स/मिनरल्स में Neurobion, Becosules, विमेंस हेल्थ में Duphalac, मेटाबोलिक्स में Thyronorm और न्यूट्रिशन में Pediasure, Ensure जैसे प्रोडक्ट हैं। ये इसके कोर ब्रांड्स हैं, जो हर साल 10-15% ग्रोथ देते रहे हैं। बीते करीब 20 साल में इसका रिटर्न 27% CAGR रहा है। ICICI सिक्योरिटीज ने अपनी नवंबर की रिपोर्ट में रेटिंग को अपग्रेड करके BUY किया था, टारगेट प्राइस 34,500 रुपये है।

20 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले 10 वेल्थ क्रिएटर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *