22 लाख करोड़ की कमाई, 1 महीने में गंवाई! आखिर बाज़ार में हुआ क्या?

22 लाख करोड़ की कमाई, 1 महीने में गंवाई! आखिर बाज़ार में हुआ क्या?

भारतीय बाजारों ने इस वक्त निवेशकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रखी हैं. कमजोर दिल वालों के लिए ये मार्केट किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं. बीते एक महीने में BSE की लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप करीब 22 लाख करोड़ रुपये साफ हो चुकी है. भारतीय बाजार जो पहले विदेशी राइड पर हिचकोले खा रहा था, रविवार को बजट में STT में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद देसी झटके भी लगने शुरू हो गए.

रोज़ाना 1 लाख करोड़ रुपये गायब!

साल 2025 चाहे जैसा भी गुजरा हो, लेकिन महीने का अंत यानी दिसंबर 2025 की क्लोजिंग धमाकेदार रही थी. निफ्टी का लगातार 10 साल तक गेन के साथ बंद होने का सिलसिला भी जारी रहा. मगर, बीते 5-6 साल के दौरान जो मजबूती दिखी थी, 2025 में वो बात नजर नहीं आई, फिर भी 2025 को उसकी सहनशक्ति के लिए याद किया जाएगा. साल 2025 के आखिरी महीने में बाजार ने दमखम भी दिखाया, 31 दिसंबर को ओवरऑल, BSE-लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 472 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 476 लाख करोड़ रुपये हो गई थी. निवेशकों ने सिर्फ एक ट्रेडिंग सेशन में 4 लाख करोड़ रुपये कमा लिए थे.

मगर, इसके बाद जनवरी 2026 में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई. पूरे महीने बाजार से निवेशकों का पैसा रिसता रहा. BSE लिस्टेड कंपनियों की ओवरऑल मार्केटकैप घटकर 455 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है. यानी करीब महीने भर में ही मार्केट कैप से 21.88 लाख करोड़ या करीब 22 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो चुके हैं. अब थोड़ा मैथ्स करिए, 1 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक 21 ट्रेडिंग सेशन थे, यानी हर रोज BSE ने मार्केट कैप से 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा गंवाए. इस एक महीने के दौरान निफ्टी में करीब 5% की गिरावट रही. मगर, स्मॉलकैप और मिडकैप के शेयरों में गिरावट थोड़ी ज्यादा थी.

Index Performance: January 2026

IndexReturn (%)
Nifty50-4.99
Nifty MidCap-5.56%
Nifty SmallCap-7.3%

TOP GAINER INDEX: January 2026

IndexReturn (%)
Nifty Metal+5.91
Nifty PSU Bank+5.7
Nifty Commodities+1.42
Nifty IT+0.4
Nifty Bank+0.05

TOP LOSERS INDEX: January 2026

IndexReturn (%)
Nifty Realty-10.81
Nifty FMCG-7.68
Nifty Consumer Durables-6.44
Nifty Auto-5.11
Nifty Healthcare-5.1

स्मॉलकैप की हालत जनवरी 2026 कुछ ज्यादा ही खराब रही, निफ्टी स्मॉलकैप100 और 250 इंडेक्स में 6-8% तक की गिरावट आई. इसके कई शेयर 30% से ज्यादा टूट गए. टॉप लूजर्स में Onesource Speciality Pharma (-33%+), Newgen Software, Syngene International, Godfrey Phillips जैसी कंपनियां शामिल थीं. इनके टूटने की वजहें थी, खराब अर्निंग्स, वैल्यूएशन रीसेट, और मार्केट का रिस्क ऑफ मूड.

TOP LOSERS STOCKS: January 2026

Stocks Return (%)
Onesource Speciality Pharma-33.72
Newgen Software-32.2
Cohance Lifesciences-29.81
Syngene International-28.24
Godfrey Phillips-27.67

जनवरी में बाजार क्यों गिरा?

  • जनवरी में विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से अपना पैसा निकाल रहे थे. जनवरी में FIIs ने 41,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की थी. क्योंकि अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची हो रहीं थी और रिटर्न रिस्क फ्री हो रहे थे, इसलिए फंड्स अपना पैसा इमर्जिंग मार्केट्स से निकाल रहे थे, जिसमें भारत भी शामिल था।
  • जियोपॉलिटिकल तनाव, अमेरिका की नई ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों का मूड बहुत खराब कर दिया. जिसकी वजह से वो नए निवेश से डर रहे थे.
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की लगातार कमजोरी भी एक वजह रही, रुपया 92 के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया, जो इंपोर्ट बिल बढ़ाता है और मार्केट सेंटिमेंट खराब करता है.

संक्षेप में, जनवरी 2026 बाजार के लिए डरावना महीना था, विदेशी पैसा निकला, वैश्विक चिंताएं बढ़ीं, और छोटी-मध्यम कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे. सिर्फ कुछ PSU और कमोडिटी सेक्टर वाले थोड़े बच पाए, बाकी सब पर दबाव रहा. अब नजर, फरवरी के महीने पर है, आमतौर पर हमने देखा है कि जनवरी और फरवरी का महीना बाजार के लिए अच्छा नहीं रहता है. फरवरी की शुरुआत भी हमने देखी ही ली है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *