ऑटो पार्ट्स बनाने वाली ये 4 कंपनियां रहेंगी फोकस में; भारत-US डील से होगा सबसे ज्यादा फायदा

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली ये 4 कंपनियां रहेंगी फोकस में; भारत-US डील से होगा सबसे ज्यादा फायदा

भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए काफी मायने रखती है. ये डील खासतौर पर ऑटो कंपोनेंट्स यानी ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों के लिए बहुत अच्छी है. क्योंकि अमेरिका में ऑटो कंपोनेंट्स के लिए एक प्रेफरेंशियल टैरिफ-रेट कोटा दिया जा रहा है. इसके ऐसे समझिए कि यह एक तरह का स्पेशल डिस्काउंट कोटा है, जो अमेरिका ने भारत की ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को दिया है.

US-India ट्रेड डील से क्या फायदा?

लेकिन इसके लिए एक कोटा तय किया गया है, इस कोटे में आने वाले पार्ट्स पर जीरो टैरिफ लगेगा. अब ये कोटा कितना है. देखिए, ट्रेड डील के तहत कुछ बेसिक-एलिमेंट्री ऑटो पार्ट्स के एक्सपोर्ट पर जीरो ड्यूटी लगेगी, जबकि बाकी पर 18% टैरिफ रहेगा. मान लीजिए 100 ऑटो पार्ट्स एक्सपोर्ट के लिए भेजे गए, तो कोटा अगर 50 का है तो इन 50 पार्ट्स पर जीरी ड्यूटी लगेगी. सरकार का ही कहना है कि भारत के कुल ऑटो कंपोनेंट एक्सपोर्ट्स में से आधे से ज्यादा करीब 50% या अधिक ड्यूटी-फ्री कैटेगरी में आएंगे, जिससे इंडस्ट्री को बड़ा फायदा होगा.

चूंकि भारत का ऑटो पार्ट्स एक्सपोर्ट US में काफी बड़ा है, अमेरिका, भारत के कुल ऑटो कंपोनेंट एक्सपोर्ट्स का करीब 26-30% है. वहीं, पूरी गाड़ियां एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों पर सीधा असर कम है, लेकिन इंडायरेक्ट बेनिफिट्स हो सकते हैं. यहां पर हम देखते हैं उन कंपनियों को जिनका अमेरिकी बाज़ारों में काफी बड़ा एक्सपोजर है, और जिनको इस डील से फायदा होने की उम्मीद है.

Sona BLW Precision Forgings

इस कंपनी का अमेरिकी बाजारों में काफी बड़ा एक्सपोजर है. इसके रेवेन्यू का 40-42% हिस्सा अमेरिका से आता है. ये कुछ चुनिंदा ऑटो एंसिलरी कंपनियों में से है जिसका रेवेन्यू एक्सपोजर अमेरिका में बहुत ज्यादा है. ये कंपनी प्रिसिजन फोर्ज्ड पार्ट्स, डिफरेंशियल असेंबली, गियर्स, EV कंपोनेंट्स/पावरट्रेन पार्ट्स का एक्सपोर्ट करती है. अंतरिम डील में टैरिफ के घटने से जाहिर है इस कंपनी को फायदा पहुंचेगा. इसकी लागत कम होगी और इसका मार्जिन सुधरेगा साथ ही इसका एक्सपोर्ट वॉल्यूम बढ़ेगा. कंपनी की पहले से अमेरिका में फैसिलिटी है, मैक्सिको में इसने नई फैसिलिटी लगाई है. जो लोकल प्रोडक्शन से मदद करती है, लेकिन भारत से एक्सपोर्ट अब और सस्ता हो जाएगा.

Bharat Forge

भारत फोर्ज का अमेरिका में रेवेन्यू एक्सपोजर तकरीब 22-38% है, लेकिन नॉर्थ अमेरिका से कमाई का काफी बड़ा हिस्सा आता है जो कि तकरीबन 33-38% है. हाल के Q2FY26 में नॉर्थ अमेरिका एक्सपोर्ट्स में तेज गिरावट आई है, कमर्शियल व्हीकल एक्सपोर्ट्स 63% YoY कम हुआ है, लेकिन यह डिमांड में कमजोरी की वजह से था, इसका टैरिफ से लेना नहीं था. कंपनी फोर्ज्ड कंपोनेंट्स, ऑटो पार्ट्स जिसमें कमर्शियल व्हीकल्स के लिए ज्यादा हिस्सा होता है, इंजन पार्ट्स, ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स का एक्सपोर्ट करती है. ये डील भारत फोर्ज के एक बड़ा पॉजिटिव स्टेप है. कंपनी की अमेरिका में फैसिलिटी है, लेकिन एक्सपोर्ट का वॉल्यूम भी काफी बड़ा है.

Balkrishna Industries (BKT)

यह कंपनी ऑफ-हाईवे टायर्स में स्पेशलाइज्ड है, जैसे एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग, इंडस्ट्रियल और OTR यानी off-the-road) टायर्स बनाने में. ये प्रोडक्ट्स अमेरिका के किसानों, कंस्ट्रक्शन कंपनियों, माइनिंग ऑपरेशंस और इंडस्ट्रियल यूजर्स को सप्लाई होते हैं. कंपनी का अमेरिकी बाजार पर काफी बड़ा एक्सपोजर है. अमेरिका/नॉर्थ अमेरिका से इसके रेवेन्यू का करीब 15-20% हिस्सा आता है. हाल की तिमाहियों में यानी FY26 Q1-Q3 में अमेरिकी बिक्री पर काफी असर पड़ा था. टैरिफ बढ़ने की वजह से कंपनी ने अमेरिका में बिक्री पर रोक लगा दी थी और वॉल्यूम भी काफी गिर गए. BKT का ग्लोबल मार्केट शेयर ऑफ-हाईवे सेगमेंट में ~6-8% है और US में यह मजबूत ब्रांड है.

Samvardhana Motherson

अमेरिका में कंपनी का रेवेन्यू एक्सपोजर 18-20% के करीब है. ये कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स जैसे प्लास्टिक पार्ट्स, वायरिंग हार्नेस, मिरर्स, मॉड्यूल्स आदि को एक्सपोर्ट करती है. कंपनी ग्लोबल OEMs को सप्लाई करती है, काफी लोकल प्रोडक्शन US/Mexico में है. ये डील कंपनी के लिए बहुत पॉजिटिव है.

टैरिफ में कमी आने से एक्सपोर्ट कंपोनेंट्स सस्ते होंगे, कंपनी बाजार में प्रतिस्पर्धी बनेगी. कंपनी पहले से लोकल प्रोडक्शन पर फोकस करती है, लेकिन अब एक्सपोर्ट बूस्ट मिलेगा. हालांकि भारत से डायरेक्ट एक्सपोर्ट US को बहुत कम है, क्योंकि कंपनी अमेरिका और मैक्सिको में अपनी फैसिलिटी से सप्लाई करती है. यह कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स में ग्लोबल लीडर है, जो वायरिंग हार्नेस, विजन सिस्टम्स (मिरर्स), इंटीग्रेटेड असेंबली, मॉड्यूल्स एंड पॉलिमर प्रोडक्ट्स जैसे कि बंपर्स, डैशबोर्ड वगैरह बनाती और सप्लाई करती है। कंपनी का फोकस ग्लोबल OEMs यानी कार कंपनियों पर है, और यह दुनिया भर में लोकलाइज्ड प्रोडक्शन के जरिए काम करती है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *