India-US Trade Deal: आधी कमाई, अमेरिका से आई! ये शेयर रहेंगे फोकस में

India-US Trade Deal: आधी कमाई, अमेरिका से आई! ये शेयर रहेंगे फोकस में

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील आखिर अपने सुखद अंजाम तक पहुंच गई. अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है. ये एक बड़ी राहत है. इस डील से एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड भारतीय कंपनियों, MSME से जुड़े सेक्टर्स और US-नॉर्थ अमेरिका एक्सपोजर वाली कंपनियों के लिए पॉजिटिव रहने की उम्मीद है. इससे मार्जिन पर दबाव कम होगा, प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, वियतनाम, बांग्लादेश के मुकाबले टक्कर में खड़े होंगे, ऑर्डर विजिबिलिटी बेहतर होगी और प्रमुख मार्केट्स में एक्सपोर्ट ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा.

आधी कमाई, अमेरिका से आई

कंपनियां जिनकी आधी से ज्यादा कमाई US से आती है, उनको इस डील से सबसे ज्यादा फायदा पहुंचने की उम्मीद है. जिसमें कई सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. जैसे ग्रेनाइट और क्वार्ट्स सरफेस की कंपनी पोकरना है, जिसकी 80% कमाई अमेरिका से होती है. इसके अलावा, ग्रेन्युअल्स इंडिया, नैटको, ग्लैंड फार्मा भी शामिल है, जिसका आधा रेवेन्यू अमेरिका से आता है.

कंपनी US रेवेन्यू एक्सपोज़र
Pokarna~80%
Granules India~77%
NATCO~70%
Gland Pharma~53%
Cosmo First~50%
LT Foods~45%
Garware Hi‑Tech Films~45%
Biocon~43–44%

ऑटो, ऑटो एंसिलियरी

ऑटो और ऑटो एंसेलरी सेक्टर, खासकर अमेरिका- नॉर्थ अमेरिका एक्सपोर्ट और सोर्सिंग डाइवर्सिफिकेशन वालों के लिए यह ट्रेड डील बहुत पॉजिटिव है. टैरिफ 50% से घटकर 18% होने से मार्जिन बेहतर होंगे, प्राइस कॉम्पिटिटिवनेस बढ़ेगी, नए ऑर्डर/कॉन्ट्रैक्ट्स की संभावना मजबूत होगी साथ ही ग्लोबल OEMs से सप्लाई चेन में भारत की भूमिका बढ़ेगी.

कंपनी US एक्सपोज़र
Sona Comstar~25%
Bharat Forge~30%
Balkrishna Industries (BKT)~14%
MM Forgings~10%
SAMIL Direct exposure limited~18% (indirect)
GNA Axles~25%
Ramco Engineering (RE)~2%
Mahindra Tractors~2%
RK Forgings (RKF)~12%
Suprajit Engineering~25%
SJS Enterprises~1%
Wheels India~12%
SSWL~4%

बैंकों को इनडायरेक्ट फायदा

बैंकों जिसमें कि खासकर ICICI Bank और State Bank of India शामिल हैं, उनके लिए यह India-US ट्रेड डील इनडायरेक्ट बेनिफिशियरी है. यह डील MSMEs, एक्सपोर्टर्स, टेक्सटाइल्स, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड सेक्टरों को राहत देती है, जिससे इन सेक्टरों में बिजनेस ग्रोथ, बेहतर कैश फ्लो, कम NPA रिस्क, और लोन डिमांड बढ़ेगी, अंत में इसका फायदा बैंकों को भी पहुंचेगा.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *