Lenskart IPO: एंकर निवेशकों से मिला दमदार रिस्पॉन्स! GMP ने भी मारी छलांग

Lenskart IPO: Peyush Bansal-led firm raised ₹3,268 crore from its anchor investors on Thursday, 30 October 2025, ahead of the public issue.

आईवियर रिटेलर लेंसकार्ड सॉल्यूशंस लिमिटेड (Lenskart Solutions Ltd) की एंकर बुक को विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. IPO एंकर बुक को 68,000 करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं. जो कुल इश्यू साइज का करीब 10 गुना है. इस IPO का साइज 7,278 करोड़ रुपये है और एंकर बुक का 20 गुना है.

विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से एंकर बुक को दमदार रिस्पॉन्स मिला है उन्होंने इसमें 52% का योगदान दिया है, जबकि घरेलू निवेशकों का योगदान 48% रहा. लेंसकार्ट ने प्री-IPO में 147 एंकर निवेशकों से ₹3,268.36 करोड़ जुटाए हैं, जो अपर प्राइस बैंड ₹402 रुपये पर है. इन 147 एंकर निवेशकों को 8,13,02,412 इक्विटी शेयर अलॉट किए गए हैं.

IPO 31 अक्टूबर से खुल गया है और 4 नवंबर को बंद होगा. इसका लॉट साइज 37 शेयरों का है, यानी न्यूनतम 37 शेयर तो लेने ही होंगे, इसके बाद 37 के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं. 8.13 करोड़ शेयरों में से 2.87 करोड़ शेयर (35.34%) 59 स्कीम्स के जरिए 21 घरेलू म्यूचुअल फंड्स में बांटे गए हैं.

लेंसकार्ट IPO के GMP में काफी उतार-चढ़ा दिखा है. ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर विवाद की चिंता से घटकर 48 रुपये प्रति शेयर तक आ गया था, जो एक वक्त ₹108 था. अब एंकर इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी के चलते इसमें थोड़ा उछाल आया. अब ये 71 रुपये पर आ गया है. ये इस बात का संकेत है कि रिटेल निवेशकों को भी दमदार

Key Highlights of Lenskart’s IPO Anchor Book

कुल बोलिया मिलीं: ₹68,000 करोड़
ओवरसब्सक्रिप्शन: इश्यू साइज का करीब 10 गुना
एंकर बुक ओवरसब्सक्रिप्शन: एंकर बुक साइज का 20 गुना

एंकर बुक को विदेशी और घरेलू निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. BlackRock, GIC, Fidelity, Nomura और कैपिटल इंटरनेशनल करीब 3,200 करोड़ रुपये की एंकर बुक में भाग लेने वाले मुख्य FIIs हैं. घरेलू निवेशकों में SBI Mutual Fund, HDFC Mutual Fund और ICICI Prudential Mutual Fund शामिल हैं. इसके अलावा Kotak Mutual Fund, Axis Mutual Fund, Aditya Birla Sun Life Mutual Fund, Mirae Asset, DSP Mutual Fund, Franklin India, HSBC Mutual Fund, WhiteOak Capital, Edelweiss, Bandhan और Canara Robeco ने भी बोली लगाई.

इसके अलावा कई इंश्योरेंस कंपनियों ने भी बोली में हिस्सा लिया है.

SBI Life Insurance
HDFC Life Insurance
ICICI Prudential Life Insurance
Bajaj Allianz Life Insurance
Kotak Mahindra Life Insurance
Axis Max Life
Reliance Nippon Life Insurance
Tata AIA Life Insurance.

FIIs में कई बड़े नाम शामिल रहे

Government of Singapore
Monetary Authority of Singapore
Government Pension Fund Global (Norway)
New World Fund Inc
Fidelity
T Rowe Price
BlackRock
Capital Group
Goldman Sachs
Nomura
Amundi,
JP Morgan
Wellington Management Company LLP

लेंसकार्ट नए शेयर जारी करके 2,150 करोड़ रुपये जुटाएगी, जबकि प्रमोटर और निवेशक ऑफर-फॉर-सेल के ज़रिए 12.75 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे और 5,128 करोड़ रुपये जुटाएंगे, जिसमें सॉफ्टबैंक विजन फंड, केदारा कैपिटल, टीआर कैपिटल और चिराटे वेंचर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं.

FY2026 के मार्केट कैप आंकड़ों के आधार पर, अपने अपर प्राइस बैंड पर, लिस्टिंग के समय लेंसकार्ट का मार्केट कैप करीब 70,000 करोड़ रुपये होगा. कंपनी का वैल्युएशन काफी ऊंचा है, इसका PE 235 गुना होता है. जिस पर कई एनालिस्ट सवाल उठा रहे हैं. क्योंकि कंपनी ने ठीक IPO से पहले प्रॉफिट रिपोर्ट किया है. इसके पहले 2022, 2023, 2024 में कंपनी घाटे में चल रही थी. इसके अलावा तीन महीने पीयूष गोयल ने खुद 8,300 करोड़ रुपये की वैल्युएशन पर कंपनी में स्टेक खरीदा था.

Follow me: 👇

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *