जब प्रमोटर्स बन गए खरीदार! भरोसा बढ़ाने की कोशिश या कुछ और?

List of 10 Stocks where Promoters Buy from Open Market

शेयर बाजार में बीते कुछ महीनों में कंपनियों के प्रमोटर्स ने अपनी ही कंपनियों के शेयर खरीदकर हिस्सेदारी बढ़ाई है. ये खासकर Q4 FY26 की शुरुआत में देखा गया है. जब प्रमोटर खुद बाजार से शेयर खरीदते हैं, तो यह कंपनी के भविष्य पर उनका मजबूत भरोसा दिखाता है, क्योंकि वे जानते हैं कि कंपनी की ग्रोथ, फंडामेंटल्स और वैल्यूएशन में कितना क्षमता है. ये ट्रेंड ऐसे समय आया है जब बाजार में सेंटिमेंट्स थोड़े से मिले-जुले हैं. साल 2025 में तो बाजार में विदेशी निवेशकों ने 18.9 बिलियन डॉलर की बिकवाली कर डाली, और साल 2026 की शुरुआत भी कुछ खास अच्छी नहीं है. तो चलिए ऐसी 10 कंपनियों के बारे में आपको बताते हैं जिनके प्रमोटर्स अपनी ही कंपनियों के शेयर खरीद रहे हैं.

1.Time Technoplast

टाइम टेक्नोप्लास्ट प्लास्टिक और कंपोजिट से बने प्रोडक्ट बनाती है. यह खास तौर पर इंडस्ट्रियल पैकेजिंग में काम करती है, जैसे बड़े प्लास्टिक ड्रम, जेरी कैन, IBC कंटेनर और कंपोजिट सिलेंडर जैसे कि LPG, CNG, ऑक्सीजन गैस के लिए हल्के सिलेंडर. प्रमोटर्स ग्रुप की कंपनी Time Exports ने 19 फरवरी 2026 को 1,55,500 शेयर ओपन मार्केट से खरीदे, इस खरीद का औसत भाव 193.59 रुपये प्रति शेयर रहा.ये सौदा 3,00,06,450 रुपये का रहा. इस खरीदारी के बाद हिस्सेदारी बढ़कर 9.05% हो गई.

2.KPI Green Energy


रीन्युएबल एनर्जी और सोलर पावर क्षेत्र की कंपनी KPI ग्रीन एनर्जी की प्रमोटर कंपनी Quyosh Energia ने दिसंबर, 2025 में ओपन मार्केट से 15,99,029 शेयर खरीदे. जिससे इसकी शेयरहोल्डिंग बढ़कर 0.81% हो गई. इसके बाद फरवरी में KPI Green Energy ने प्रमोटर ग्रुप की कंपनी Quyosh Energia को 1.01 करोड़ फुली कन्वर्टिबल इक्विटी वारंट्स अलॉट किए, जिससे कंपनी ने 475 करोड़ रुपये जुटाए. ये वारंट्स 470.30 प्रति यूनिट पर जारी किए गए. फुल कन्वर्जन पर प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 49.49% से बढ़कर 51.95% तक पहुंच सकती है.

3.Gandhar Oil Refinery


गंधार ऑयल रिफाइनरी के प्रमोटर ग्रुप की कंपनी गंधार कोल्स एंड माइंस प्राइवेट लिमिटेड ने 5 फरवरी 2026 को ओपन मार्केट में 25,000 शेयरों की खरीद की. इस खरीदारी से प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 1.59% से बढ़कर 1.61% हो गई. ये खरीदारी 152.67 रुपये के औसत भाव पर की गई. जिसकी कुल वैल्यू लगभग 38.17 लाख रुपये थी.

4.Zydus Wellness


जायडस वेलनेस के CEO और पूर्ण कालिक सदस्य तरुण अरोड़ा ने 12-13 फरवरी 2026 के बीच NSE पर ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए 4,000 इक्विटी शेयर खरीदे. इन शेयरों की कुल वैल्यू 16,25,585 रुपये थी, औसत मूल्य करीब 406.40 रुपये प्रति शेयर था. इस खरीदारी से उनके कुल होल्डिंग 11,000 शेयर से बढ़कर 15,000 शेयर हो गई. हालांकि कंपनी के बड़े शेयर कैपिटल की वजह से प्रतिशत हिस्सेदारी अभी भी 0.00% ही बनी हुई है.

5.Shakti Pumps


शक्ति पंप्स की प्रमोटर ग्रुप की कंपनी विंटेक्स टूल्स एंड मशीनरीज ने 16 फरवरी 2026 को ओपन मार्केट में 17,000 इक्विटी शेयर खरीदे. इस ट्रांजेक्शन से उनकी कुल होल्डिंग 48,83,000 शेयर से बढ़कर 49,00,000 शेयर हो गई. हिस्सेदारी में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली, ये 3.96% से बढ़कर 3.97% हो गई. इस डील का औसत भाव 586.7 रुपये प्रति शेयर रहा, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 99.75 लाख रुपये थी.

6.SH Kelkar


कंपनी के प्रमोटर रमेश वाजे ने प्रमोटर ग्रुप के एक सदस्य से ऑफ-मार्केट ट्रांसफर के जरिए 26 दिसंबर 2025 को 31,000 शेयर हासिल किए. इससे उनकी निजी हिस्सेदारी 1.05% से बढ़कर 1.07% हो गई. क्योंकि ये इंटर-से ट्रांसफर था, यानी इसमें एक्सचेंज शामिल नहीं हुए, दो डीमैट अकाउंट्स के बीच ही शेयर ट्रांसफर हो गए और कोई नया शेयर जारी नहीं हुआ.

7.Kalyan Jewellers


कल्याण ज्वेलर्स के प्रमोटर ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. प्रमोटर ने 17 फरवरी 2026 को ओपन मार्केट में 4.65 लाख शेयर खरीदे. 9 फरवरी 2026 से अब तक कुल 9.25 लाख शेयर खरीदे गए हैं, जो प्रमोटर के कंपनी के भविष्य में मजबूत विश्वास को दर्शाता है. यह खरीदारी हाल के मजबूत Q3 FY26 रिजल्ट्स के बावजूद हुई, लेकिन उसी दिन कंपनी के शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे, प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तिमाही में करीब 22-23% के आस-पास थी और ये खरीदारी इसे थोड़ा बढ़ाएगी.

8.Orient Bell


कंपनी के प्रमोटर महेंद्र के डागा ने कंपनी में 12 फरवरी 2026 को ओपन मार्केट खरीदारी के जरिए उन्होंने अतिरिक्त 3,167 इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जिससे उनकी कुल होल्डिंग 30,50,070 शेयर से बढ़कर 30,53,237 शेयर हो गई. इस खरीदारी से उनकी हिस्सेदारी 20.73% से बढ़कर 20.76% हो गई है. इस खरीदारी का औसत भाव करीब 294 रुपये प्रति शेयर रहा है. कुल वैल्यू लगभग ₹9.31 लाख रुपये है.

9.Som Distilleries & Breweries


प्रमोटर दीपक अरोड़ा ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. 17-18 फरवरी 2026 के बीच ओपन मार्केट खरीदारी के जरिए उन्होंने 20,000 शेयर खरीदे.इस खरीदारी के बाद प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 39.4027% से बढ़कर 39.4124% हो गई.

    10.HEG


    HEG लिमिटेड के प्रमोटर ग्रुप ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी मजबूत की है. प्रमोटर ग्रुप की कंपनी रेडरोज वनिज्या ने 18 फरवरी 2026 को ओपन मार्केट में 1,90,000 शेयर खरीदे, जो कुल इक्विटी का 0.10% है. खरीदारी औसत भाव 533.84 रुपये प्रति शेयर पर हुई, कुल वैल्यू लगभग 10.14 करोड़ रुपये है. इस खरीदारी से उनकी हिस्सेदारी 29.30% से बढ़कर 29.40% हो गई.

    प्रमोटर्स की ये खरीदारियां सिर्फ एक संयोग नहीं माना जा सकता है. प्रमोटर्स ऐसे समय में अपनी ही कंपनियों में निवेश कर रहे हैं, जब बाजार की नैया डोल रही है. ये इस बात की इशारा करता है कि वे लॉन्ग-टर्म ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं. अगर ये ट्रेंड जारी रहा, तो ये स्टॉक्स निवेशकों के लिए भी आकर्षक बन सकते हैं, वो भी ऐसे समय में जब बाजार DII और SIP इनफ्लो पर ज्यादा निर्भर हो रहा है और FIIs का पैर उखड़ रहा है.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *