फरवरी में प्रमोटर्स के बड़े दांव! बीते 10 दिनों का लेखा-जोखा

Promoter Buys big in the Last 10 Days Signals of Undervalued Gems

वैसे तो प्रमोटर्स अपनी कंपनियों के शेयर खरीदते बेचते रहते हैं, लेकिन फरवरी में प्रमोटर्स का रवैया कुछ अलग ही दिखा है. कई कंपनियों के प्रमोटर्स ने अपनी कंपनियों में होल्डिंग बढ़ाई है. बीते 10 दिनों का लेखा जोखा हम आपको दे रहे हैं. स्टॉक्स तो काफी हैं, लेकिन 10 कंपनियों की डिटेल दी जा रही है. इसमें किसी भी तरह की खरीदारी या बिकवाली की राय नहीं है.

प्रमोटर अपनी ही कंपनी के शेयर क्यों खरीदते हैं?
इसकी कोई एक वजह नहीं होती है, बल्कि कई कारण होते हैं. जैसे- प्रमोटर को लगता है कि कंपनी का शेयर मार्केट में अपनी असली वैल्यू से काफी सस्ता ट्रेड कर रहा है. यानी, वे जानते हैं कि कंपनी का बिजनेस मजबूत है, भविष्य में ग्रोथ अच्छी आएगी. लेकिन मार्केट अभी उसकी कीमत कम करके आंका हुआ है. इसलिए वे अपना पैसा कहीं और लगाने की बजाय अपनी ही कंपनी में लगाते हैं.

प्रमोटर ही अगर शेयर खरीदे तो क्या मतलब ?
प्रमोटर कंपनी के अंदरूनी व्यक्ति होते हैं. अगर वो शेयर खरीद रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वे कंपनी के फ्यूचर में भरोसा रखते हैं. उनका अपना पैसा दांव पर लगा होता है. इसलिए वे कंपनी को और बेहतर चलाने के लिए मोटिवेटेड रहते हैं. कभी-कभी प्रमोटर होल्डिंग बढ़ाकर कंपनी पर ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं, ताकि कोई बाहर का निवेशक प्रभावित न कर सके, या फिर फैमिली होल्डिंग को मजबूत करना हो.

1: Sunshield Chemicals

स्पेशिएलिटी केमिकल सेगमेंट में ये कंपनी कामकाज करती है. कंपनी के एक प्रमोटर स्वर्ण ओमप्रकाश मल्होत्रा ने फरवरी के महीने में अपनी ही कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी की है. बीते 10 दिनों का लेखा जोखा देखें तो तकरीबन हर रोज़ ही उन्होंने कुछ न कुछ खरीदा ही है. 16 फरवरी को कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 0.55% हुआ करती थी, 26 फरवरी को की गई खरीदारी के बाद उनकी होल्डिंग बढ़कर 0.58% हो चुकी है. बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गईं

प्रमोटरशेयर खरीदेकिस भाव परकिस तारीख को
स्वर्ण मल्होत्रा500₹825.5916 फरवरी, 2026
स्वर्ण मल्होत्रा900₹839.3817 फरवरी, 2026
स्वर्ण मल्होत्रा217₹841.1118 फरवरी, 2026
स्वर्ण मल्होत्रा113₹846.2120 फरवरी, 2026
स्वर्ण मल्होत्रा650₹836.4624 फरवरी, 2026
स्वर्ण मल्होत्रा243₹839.8125 फरवरी, 2026
स्वर्ण मल्होत्रा445₹828.2926 फरवरी, 2026

2: Dollar Industries

होज़री प्रोडक्ट्स के बिजनेस में डॉलर इंडस्ट्रीज एक बड़ा प्लेयर है. इसके कई प्रमोटर्स में से एक है V K Mercantile जिसने बीत हफ्ते 25 फरवरी और 26 फरवरी को कंपनी के शेयर खरीदे हैं. दो मौकों पर की गई इस खरीदारी के बाद कंपनी में प्रमोटर ग्रुप की इस कंपनी की होल्डिंग 13.85% से बढ़कर 14% हो गई है. डील की डिटेल्स नीचे दी गई हैं.

प्रमोटरकितने शेयरकिस भाव परकिस तारीख को
V K Mercantile52,000₹290.3825 फरवरी, 2026
V K Mercantile35,000₹287.0726 फरवरी, 2026

3: SKM Egg Products Export

जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है कंपनी अंडों के एक्सपोर्ट के बिज़नेस में है. 875 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के एक प्रमुख मैनेजेरियल पोजीशन पर बैठे व्यक्ति एसकेएम श्री शिवकुमार हैं, जो कि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रमोटर भी हैं. इन्होंने फरवरी में तकरीबन चार बार कंपनी के शेयरों को खरीदा है. लेटेस्ट खरीदारी 26 फरवरी को की गई है. इस खरीदारी के बाद कंपनी में उनकी होल्डिंग बढ़कर 45.56% हो गई है. डिटेल्स नीचे दी गई है.

प्रमोटरकितने शेयर किस भाव पर किस तारीख को
SKM Shree Shivkumar10,000₹170.5326 फरवरी, 2026

4: La Opala RG

कंपनी कांच के सामान बनाने के सेगमेंट में एक बड़ा नाम है. ग्लोसवेयर, प्लेट्स, कॉफी मग वगैरह कंपनी बनाती है. इस कंपनी के में कई प्रमोटर्स हैं. बीते 10 दिनों में तीन प्रमोटर्स अजीत झुनझुनवाला ज्ञानेश्वरी देवी झुनझुनवाला और जेनेसिस एक्सपोर्ट्स ने कंपनी में शेयरों को खरीदा है. 18 फरवरी से लेकर 25 फरवरी के बीच कई मौकों पर ये खरीदारी की गई है. इस डील के बाद कंपनी में अजीत झुनझुनवाला की होल्डिंग बढ़कर 7.57%, ज्ञानेश्वरी देवी की 4.48% और जेनेसिस एक्सपोर्ट्स की होल्डिंग बढ़कर 46.77% हो गई है. डील की डिटेल्स नीचे हैं

प्रमोटरकितने शेयरकिस भाव पर किस तारीख को
Gyaneshwari Devi2,000₹197.4918 फरवरी, 2026
Ajit Jhunjhunwala7,000₹196.6718 फरवरी, 2026
Genesis Exports63,000₹200.8118-19 फरवरी, 2026
Genesis Exports91,100₹204.8520-23 फरवरी, 2026
Genesis Exports62,900₹206.7124-25 फरवरी, 2026

5: Gandhar Oil

ये कंपनी बहुत खास है, क्योंकि ये व्हाइट ऑयल बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसका इस्तेमाल हेल्थकेयर इंडस्ट्रीज में ज्यादा होता है. दुनिया में टॉप 5 कंपनियों में ये शुमार है. इसके कई सारे प्रमोटर्स में एक नाम है Gandhar Coals & Mines Private Limited. फरवरी के महीने में करीब 4 मौकों पर इसने कंपनी के शेयरों में खरीदारी की है. बीते 10 दिनों की बात करें तो इसने 18 फरवरी और 23 फरवरी को शेयरों में खरीद की है. जिससे इसकी कंपनी में होल्डिंग बढ़कर 1.67% हो चुकी है. डील की डिटेल्स नीचे हैं.

प्रमोटरकितने शेयरकिस भाव पर किस तारीख को
Gandhar Coals & Mines10,000₹149.5118 फरवरी, 2026
Gandhar Coals & Mines2,590₹142.5023 फरवरी, 2026

6: Insolation Energy

केवल 10 साल पुरानी ये कंपनी सोलर पैनल्स और मॉड्यूल्स बनाती है. इस कंपनी में कई प्रमोटर्स हैं. जिसमें दो प्रमोटर्स ग्रुप मनीष गुप्ता और विकास जैन HUF ने 25 फरवरी को कंपनी के शेयरों को खरीदा है. मनीष गुप्ता ही होल्डिंग कंपनी में बढ़कर 33.06% हो गई है, जबकि विकास जैन HUF की 0.05% है. बाकी डिटेल्स नीचे हैं

प्रमोटरकितने शेयरकिस भाव पर किस तारीख को
Manish Gupta47,000₹104.6225 फरवरी, 2026
Vikas Jain HUF20,000₹105.8525 फरवरी, 2026

7: Som Distilleries & Breweries

अल्कोहल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. बीयर और इंडियन मेड फॉरेन लिकर बनाकर बेचती है. कंपनी के प्रमोटर दीपक अरोड़ा ने फरवरी में कई मौकों पर कंपनी के शेयरों में खरीदारी की है और अपनी होल्डिंग को बढ़ाया है. उनकी होल्डिंग अब बढ़कर 2.22% हो गई है. बाकी डिटेल्स नीचे हैं.

प्रमोटरकितने शेयरकिस भाव पर किस तारीख को
Deepak Arora10,000₹83.1716 फरवरी, 2026
Deepak Arora10,000₹83.4617 फरवरी, 2026
Deepak Arora10,000₹84.3718 फरवरी, 2026
Deepak Arora10,000₹86.6719 फरवरी, 2026
Deepak Arora10,000₹84.0820 फरवरी, 2026
Deepak Arora10,000₹83.3823 फरवरी, 2026
Deepak Arora10,000₹81.2724 फरवरी, 2026

8: Surya Roshni

प्रमोटर ग्रुप की कंपनी Cubitex Marketing ने फरवरी में तीन मौकों पर कंपनी के शेयर खरीद हैं. जिससे कंपनी में होल्डिंग बढ़कर 9.13% हो गई है. बाकी डिटेल्स नीचे हैं

प्रमोटरकितने शेयरकिस भाव पर किस तारीख को
Cubitex Marketing50,000₹226.1917 फरवरी, 2026
Cubitex Marketing1,518₹222.6719 फरवरी, 2026
Cubitex Marketing15,525₹223.9520 फरवरी, 2026

9: Maharashtra Seamless

प्रमोटर ग्रुप की दो कंपनियों Global Jindal Fin Invest और Haryana Capfin ने फरवरी में कंपनी में शेयरों की खरीद की है. जिससे उनकी होल्डिंग्स में ठीक ठाक बढ़ोतरी देखने को मिली है. बाकी डिटेल्स देखिए

प्रमोटरकितने शेयरकिस भाव पर किस तारीख को
Haryana Capfin10,000₹529.7719 फरवरी, 2026
Haryana Capfin78,000₹532.8520-23 फरवरी, 2026
Global Jindal28,000₹531.1424 फरवरी, 2026

10: Westlife Foodworld

प्रमोटर ग्रुप की कंपनी Horizon Impex ने 20 फरवरी 26 फरवरी के दौरान कई चरणों में शेयर खरीदे हैं. कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 30.37% हो चुकी है. बाकी डिटेल्स नीचे हैं

प्रमोटरकितने शेयरकिस भाव पर किस तारीख को
Horizon Impex14,000₹509.7120-23 फरवरी, 2026
Horizon Impex17,786₹497.6925-26 फरवरी, 2026

ये डेटा कई अलग-अलग स्रोतों से जुटाए गए हैं. इसलिए वास्तविक आंकड़ों में कुछ फर्क हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *