2026 में IPOs का फ्लॉप शो! इश्यू प्राइस से 16%-75% तक नीचे आए

Top 10 IPOs That Failed in 2026 mainboard and sme

साल 2026 ने भारतीय शेयर बाज़ार को अभी तक निराश किया है. 1 जनवरी, 2026 से लेकर अभी निफ्टी 8.5% और सेंसेक्स 9.4% तक टूट चुका है. इसका बहुत बड़ा कारण जियो पॉलिटिकल तनाव है, जिसने दुनिया के ज्यादातर बाज़ारों को घुटनों पर ला दिया है, जिसमें अमेरिकी बाज़ार और भारतीय बाज़ारों को कुछ ज्यादा ही चोट पहुंची है.

बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियां भी ऐसी स्थिति में खुद को संभालने में जुटीं हैं, ऐसे में इस साल आए नए IPO का बुरा हाल है. इस साल 50 से ज्यादा IPO आए, जिसमें से ज्यादातर SME थे और कुछ मेनबोर्ड IPO भी थे. इन IPOs का क्या हाल है, लिस्टिंग के दिन से लेकर अभी तक उनका प्रदर्शन कैसा रहा है, इसी पर ये रिपोर्ट है.

1: Shree Ram Twistex

Shree Ram Twistex Limited एक टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो 100% कॉटन यार्न का उत्पादन करती है. कंपनी 2013 में बनी और गुजरात के गोंडल (राजकोट) में स्थित है. यह कॉम्पैक्ट रिंग स्पन और कार्डेड यार्न बनाती है, जिसमें कॉम्ब्ड और कार्डेड दोनों वैरायटी शामिल हैं.

110.24 करोड़ रुपये के इश्यू साइज़ वाले इस IPO की लिस्टिंग 2 मार्च, 2026 को हुई. तकरीबन 43.66 गुना ये इश्यू सब्सक्राइब हुआ था. 104 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले NSE पर ये 34.62% डिस्काउंट के साथ 68 रुयपे प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ था. अब ये अपने लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे 58.16 रुपये है. यानी अपने इश्यू प्राइस से 44% से भी ज्यादा नीचे फिसल चुका है.

2: Clean Max Enviro

यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर है. इसके पास 15 साल से ज्यादा का कामकाज का अनुभव है. ये मुख्य रूप से बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज और कमर्शियल क्लाइंट्स को सोलर और दूसरी रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस मुहैया कराती है.

कंपनी का इश्यू साइज़ 3079.88 करोड़ रुपये का है, इसका IPO 2 मार्च, 2026 को आया, लेकिन निवेशकों का बहुत ही खराब रिस्पॉन्स इसको मिला. बमुश्किल ही इसका इश्यू पूरा सब्सक्राइब हो सका. लिस्टिंग 8.83% डिस्काउंट के साथ 1,053 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 960 रुपये पर हुई. फिलहाल ये शेयर अपने इश्यू प्राइस से 18% नीचे फिसल चुका है.

3: Omnitech Engineering

ये एक मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी है जो कई इंडस्ट्रीज के लिए प्रिसिजन-इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स, टर्नकी इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सॉल्यूशंस और कस्टमाइज्ड मैकेनिकल सिस्टम्स मुहैया कराती है. ऑटोमोटिव, मशीन टूल्स, हैवी इंजीनियरिंग और दूसरे सेक्टर्स को हाई-एक्यूरेसी पार्ट्स और ऑटोमेशन सिस्टम सप्लाई करती है.

इसकी लिस्टिंग अभी कुछ दिन पहले ही 5 मार्च, 2026 को हुई. लिस्टिंग बहुत अच्छी नहीं रही, 227 करोड़ रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले ये 11% के डिस्काउंट के साथ 202 रुपये पर लिस्ट हुआ. निवेशकों का IPO को लेकर उत्साह भी नहीं दिखा, हालांकि इश्यू पूरा भर गया. फिलहाल ये अपने इश्यू प्राइस से 18% नीचे फिसल चुका है.

Top 10 IPOs That Failed in India in 2026

4: Fractal Analytics

IPO 9 से 11 फरवरी, 2026 तक खुला था, इश्यू सिर्फ 2 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था, हालांकि लिस्टिंग गेन तो नहीं मिला, क्योंकि ये 900 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 2.67% डिस्काउंट के साथ 876 रुपये पर लिस्ट हुआ. फिलहाल ये अपने इश्यू प्राइस से करीब 13.6% नीचे आ चुका है.

5: Aye Finance

ये एक NBFC है जो खास तौर पर माइक्रो-स्केल MSMEs को वर्किंग कैपिटल के लिए सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड छोटे बिजनेस लोन देती है. ये मॉर्गेज लोन, प्रॉपर्टी लोन, सिक्योर्ड/अनसिक्योर्ड हाइपोथेकेशन लोन जैसी सुविधाएं देती है.

1,010 करोड़ रुपये के इश्यू साइज वाली ये कंपनी 16 फरवरी को बाज़ार में लिस्ट हुई. इश्यू बमुश्किल ही पूरा सब्सक्राइब हुआ. 129 रुपये का इश्यू प्राइस था और 129 रुपये पर ही ये लिस्ट होने में कामयाब रहा, लिस्टिंग गेन तो निवेशकों को नहीं मिला, लेकिन इसके बाद ये शेयर टूट गया. फिलहाल 115 रुपये के आस-पास है, यानी इश्यू प्राइस से ये करीब 11% फिसला हुआ है.

Top 10 IPOs That Failed in India in 2026

2026 में SME IPOs का हाल

इन मेनबोर्ड IPOs के कई SMEs भी बाज़ार में इस साल आए, उनकी स्थिति भी अच्छी नहीं है. यहां पर टॉप 5 सबसे खराब परफॉर्म करने वाले IPOs की लिस्ट है.

कोई IPO कैसा है, उसका प्रदर्शन कैसा है, अक्सर लिस्टिंग डे पर उसके प्राइस मूवमेंट से हम तय करते हैं. अगर पहले ही दिन क्लोजिंग प्राइस इश्यू प्राइस से कम होता है, तो इसे निगेटिव लिस्टिंग माना जाता है और आमतौर पर इसे फ्लॉप IPO कहा जाता है. कई शॉर्ट-टर्म निवेशकों के लिए, जो तुरंत मुनाफा कमाना चाहते हैं, लिस्टिंग डे बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि ये बाजार की तत्काल प्रतिक्रिया दिखाता है. IPO कई कारणों से फेल हो सकता है, जैसे उम्मीद से कम डिमांड, अनाप-शनाप वैल्यूएशन, ओवरप्राइसिंग, प्रमुख कैटेगरी में कम सब्सक्रिप्शन, लिस्टिंग डे पर निगेटिव मार्केट सेंटिमेंट, बड़े निवेशक अपना प्रॉफिट बुक करके चलते बने, इसलिए निवेशकों को किसी भी IPO में अपना पैसा डालने से पहले कंपनी की वैल्युएशन और कंपनी को ठोक-बजाकर अच्छे से देख लेना चाहिए

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *