मुनाफा डबल, लेकिन रिटर्न FD से भी कम! कहीं ये 8 शेयर आपके पोर्टफोलियो में तो नहीं

STOCK MARKET RETURN VS FD RETURN

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD कितना बोरिंग, ठहरा हुआ, घिसा पिटा और किसी दूसरी सदी का लगता है, लेकिन वहीं शेयर बाजार एकदम जादू की तरह लगता है, जैसे कोई छड़ी घुमाएगा और आप रातों रात अमीर हो जाएंगे. ये दोनों ही विचार अतिश्योक्ति हैं. क्योंकि FD का अपना काम है और स्टॉक मार्केट का अपना. यूं समझिए कि इनमें से एक सुनार का और एक लोहार का हथौड़ा है. अब ये आपके ऊपर है कि आपको कब कौन से हथौड़े का इस्तेमाल करना है. क्योंकि अगर आपने गलत हथौड़े का इस्तेमाल किया तो वो होगा जो मैं आपको बताने जा रहा हूं. शेयर बाजार के 8 ऐसे शेयरों के बारे में जिनका मुनाफा तो बीते पांच साल में दोगुना हुआ, लेकिन CAGR फिक्स्ड डिपॉजिट से भी कम रहा. यानी जिन लोगों ने इन शेयरों में ये सोचकर पैसा लगाया कि उन्हें FD से ज्यादा ही रिटर्न मिलेगा, क्योंकि वो स्टॉक मार्केट का रिस्क ले रहे हैं, तो उनके लिए ये सबक है.

इक्विटी मार्केट में रिटर्न औसतन 12-15% का रहता है, और फिक्स्ड डिपॉजिट में सालाना रिटर्न 6.5–7.5% है. इस हिसाब से देखा जाए तो रूल 72 के मुताबिक जो पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट में 10 साल में दोगुना होगा वो स्टॉक मार्केट में 5 साल में ही दोगुना हो जाएगा. ज्यादा हिसाब किताब में नही पड़ते हुए चलिए उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनका रिटर्न फिक्स्ड डिपॉजिट से भी कम रहा है. ये कैलकुलेशन 5 साल के CAGR (कंपाउंड एन्युल ग्रोथ रेट) पर है.

Rossari Biotech Ltd

टेक्सटाइल और केमिकल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र से जुड़ी इस कंपनी ने साल दर साल अच्छा प्रॉफिट कमाया है और लगातार प्रॉफिट बढ़ा ही है. वित्त वर्ष 2020 में इसका मुनाफा 65 करोड़ रुपये रहा था. वित्त वर्ष 2025 में दोगुना होकर 136 करोड़ रुपये पहुंच गया है, लेकिन जैसे ही नजर इसके शेयरों पर जाती है, तो मायूसी हाथ लगती है. 5 साल का CAGR -4% है. साल 2020 में कंपनी का शेयर प्राइस 780 रुपये था, लेकिन अब 640 रुपये पर आ चुका है. यानी हर साल इसका शेयर कमजोर हुआ है.

यानी अगर आपने Rossari Biotech में साल 2020 में 780 रुपये के भाव पर 1 लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 128 शेयर मिलते, लेकिन 5 साल में उन शेयरों की वैल्यू गिरकर अब 82,000 रुपये पर आ चुकी है. जबकि दूसरी तरफ अगर यही 1 लाख रुपये आपने फिक्स्ड डिपॉजिट में डाले होते तो 7% के रेट पर 1.40 लाख रुपये बन गए होते, बिना किसी रिस्क और ज्यादा माथापच्ची के.

ऐसी ही दूसरी कंपनियों की लिस्ट भी नीचे शेयर कर रहा हूं. जिनका 5 साल का CAGR फिक्स्ड डिपॉजिट से भी कम है.

𝐒𝐓𝐎𝐂𝐊 𝟓 𝐘𝐄𝐀𝐑 𝐂𝐀𝐆𝐑

Natco Pharma (-3%)
Indiamart Intermesh (-1%)
Route Mobile (-6%)
Infibeam Avenues (2%)
Federal-Mogul Goetze (3%)
AAVAS Financiers (3%)
Dr Reddys Lab (4%)

इनमें से कंपनियों का मुनाफा पांच साल के दौरान 5 गुना से भी ज्यादा हुआ है, जैसे कि Route Mobile. इसका मुनाफा 2020 मे 58 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 334 करोड़ रुपये पहुंच गया, लेकिन स्टॉक ने रिटर्न नहीं दिया. इसलिए अगली बार जब आपको कोई फिक्स्ड डिपॉजिट को लेकर ये तर्क दे कि इसमें शेयर बाजार से ज्यादा पैसा बनता है. तो उनको इन शेयरों के बारे में बता दीजिएगा.

ऊपर दी गई जानकारी हमारी ओर से कोई निवेश सलाह नहीं है. ये Food For Thought है. हमारी कोशिश सिर्फ इतनी रहती है कि हम कुछ ऐसी रिसर्च या जानकारी आपके सामने ला सकें जिससे आपको निवेश का फैसला लेने में आसानी हो सके. आप शेयर बाजार के शोर से इतर शांति के साथ अपने निवेश को संवार सकें

Follow me: 👇

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *