गर्मी का टॉर्चर, मुनाफे का फ्यूचर: इन कंपनियों को मिलेगा आपदा में अवसर!

India’s Hotbox Effect these Stocks to Cool Your Portfolio This Summer

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 95 शहर अकेले भारत में मौजूद हैं. रियल-टाइम वैश्विक तापमान रैंकिंग के मुताबिक भारत इस समय दुनिया में बढ़ती गर्मी के केंद्र बन चुका है. मध्य भारत से लेकर भारत-गंगा के मैदानी इलाकों तक, दर्जनों शहरों में तापमान 40°C के पार पहुंच गया है, जबकि कई जगहों पर यह 45°C के करीब पहुंच रहा है.

इस लिस्ट में न केवल बड़े-बड़े शहर, बल्कि छोटे शहर भी शामिल हैं, जो ये दर्शाता है कि हीटवेव की स्थिति कितनी ज्यादा पैमाने पर और गंभीर हो चुकी है. ये हीटवेव जलवायु परिवर्तन और बिगड़ते मौसम को लेकर चिंताओं को उजागर करती है, लंबे समय तक हद से ज्यादा गर्मी की वजह से कई तरह के असर पड़ सकते हैं, जिनमें हीटस्ट्रोक यानी लू लगना जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का बढ़ता जोखिम, बिजली की ज्यादा खपत और पानी की किल्लत शामिल है.

भारत शहरों का सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में आना सिर्फ मौसम की खबर नहीं है, बल्कि कुछ सेक्टर्स के लिए बिज़नेस अवसर भी है. गर्मी बढ़ने से बिजली, कूलिंग, पानी, पेय पदार्थ, हेल्थकेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेज होती है. ऐसे में भारतीय शेयर बाजार की कई लिस्टेड कंपनियों को फायदा मिल सकता है. हम यहां पर कुछ ऐसे ही सेक्टर्स और शेयरों की बात करेंगे, जो इस आपदा को अवसर में बदल सकते हैं.

सोलर, विंड पावर जेनरेशन कंपनियां

भीषण गर्मी और लू का सबसे बड़ा सीधा फायदा सोलर और विंड पावर से जुड़ी कंपनियों को होता है. तापमान बढ़ने के साथ बिजली की मांग तेज़ी से बढ़ती है, क्योंकि AC, कूलर, पंखे, कोल्ड स्टोरेज और इंडस्ट्रियल कूलिंग का इस्तेमाल बढ़ जाता है. साथ ही, गर्मियों में तेज धूप और लंबे दिन होने से सोलर प्लांट्स का जेनरेशन आउटपुट बढ़ता है, जबकि कई इलाकों में गर्म हवाओं के चलने से विंड टर्बाइनों का PLF यानी Plant Load Factor भी बेहतर हो जाता है.

यानी गर्मियों के महीनों में ‘प्रेशर ग्रेडिएंट’ या तापमान के अंतर के कारण हवाओं की रफ्तार बढ़ जाती है, जिससे विंड टर्बाइन्स से बिजली का उत्पादन अपने चरम पर होता है. एक तरफ बिजली की मांग बढ़ती है, दूसरी तरफ रीन्युएबल कंपनियों का उत्पादन भी मजबूत रह सकता है. भारत में FY26 में रिकॉर्ड 50+ GW रीन्युएबल कैपिसिटी जुड़ी, जिसमें सोलर और विंड का बड़ा योगदान रहा, जिससे इस सेक्टर की क्षमता और बढ़ी है.

प्रमुख लिस्टेड कंपनियां (विंड और सोलर)

  • Adani Green Energy
    सोलर पार्क, विंड फार्म और हाइब्रिड (सोलर + विंड एक साथ) प्रोजेक्ट्स के जरिए बिजली बनाती है.
    क्षमता और लक्ष्य: अप्रैल 2026 तक इसकी ऑपरेशनल क्षमता लगभग 19.3 GW पहुंच चुकी है. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक इसे 50 GW तक ले जाना है. गुजरात के खावड़ा में यह दुनिया का सबसे बड़ा 30,000 MW का रिन्यूएबल पार्क बना रही है.
  • Tata Power Renewable Energy
    ग्राउंड-माउंटेड सोलर, रूफटॉप सोलर और पवन चक्कियों से बिजली बनाती है. साथ ही, यह पंप स्टोरेज के जरिए बिजली स्टोर करने पर भी काम कर रही है
    क्षमता और लक्ष्य: अभी क्लीन एनर्जी क्षमता लगभग 7 GW है. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपनी कुल क्षमता को 30 GW तक ले जाना है, जिसमें से 20 GW सिर्फ रिन्यूएबल होगा
  • NTPC Green Energy
    बड़े स्तर पर सोलर PV प्रोजेक्ट्स और विंड एनर्जी पर ध्यान दे रही है. ये ग्रीन हाइड्रोजन और एनर्जी स्टोरेज सेक्टर में भी कदम बढ़ा रही है.
    क्षमता और लक्ष्य: अभी इनकी क्षमता करीब 8 GW के आसपास है. कंपनी का लक्ष्य बहुत बड़ा है, 2032 तक 60 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करना चाहती है
  • JSW Energy
    डायवर्सिफाइड मॉडल पर काम करती है, जिसमें हाइड्रो, सोलर और विंड शामिल हैं. ये कंपनी बैटरी स्टोरेज सॉल्यूशंस पर भी काफी निवेश कर रही है.
    क्षमता और लक्ष्य: कंपनी ने हाल ही में 11 GW की क्षमता पार की है. इनका नया लक्ष्य 2030 तक इसे बढ़ाकर 30 GW करने का है, जिसमें थर्मल (कोयला) का हिस्सा कम और ग्रीन एनर्जी का ज्यादा होगा.
  • ReNew Energy Global
    ये शुद्ध रूप से ग्रीन एनर्जी कंपनी है जो सोलर और विंड एसेट्स को ऑपरेट करती है. इसके पास अपने खुद के सोलर मॉड्यूल बनाने की भी बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं
    क्षमता और लक्ष्य: मार्च 2026 तक इसकी कुल ऑपरेशनल क्षमता 12.6 GW रही है. कंपनी का ग्रॉस पोर्टफोलियो 20 GW का है और वे तेजी से अपनी सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ा रहे हैं.

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियां

भीषण गर्मी, हीटवेव का सबसे सीधा फायदा कूलिंग प्रोडक्ट्स सेक्टर को होता है. जैसे ही तापमान 40°C के ऊपर जाता है, AC, एयर कूलर, पंखे और रेफ्रिजरेशन प्रोडक्ट्स की मांग अचानक बढ़ जाती है. भारत में अब भी AC की पहुंच सिर्फ 8-10% है, यानी हर 100 घरों में सिर्फ 8-10 घरों में AC है. जबकि चीन, थाईलैंड, मलेशिया जैसे देशों के मुकाबले ये बहुत कम है, चीन में तो 60% से ज्यादा है. इसलिए भारत में आने वाले कई सालों तक स्ट्रक्चरल ग्रोथ स्टोरी बनी हुई है. मोटा-मोटा समझें तो ऐसे प्रोडक्ट्स की कम पहुंच ही भारतीय बाजार को अगले 10 सालों के लिए ‘गोल्ड माइन’ बनाता है.

गर्मी का सबसे बड़ा असर ये होता है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में अचानक से ही डिमांड उठती है, यानी लोग पहले प्लान नहीं करते, लेकिन तेज गर्मी पड़ते ही तुरंत AC खरीदते हैं. यही वजह है कि अप्रैल-जून तिमाही इन कंपनियों के लिए साल की सबसे मजबूत तिमाही होती है.

एक डेटा देखिए, साल 2025 में भारत में लगभग 10.5 से 11 मिलियन यूनिट्स AC की बिक्री हुई थी. इस साल इसके 20-25% की दर से बढ़कर 13 मिलियन यूनिट्स को पार करने का अनुमान है. इंडस्ट्री रिपोर्ट के मुताबिक, कुल घरेलू आय का एक बड़ा हिस्सा अब कूलिंग गैजेट्स पर खर्च हो रहा है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में मांग में 35-40% की सालाना ग्रोथ देखी जा रही है.

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियां

  • Voltas
    टाटा ग्रुप की ये कंपनी रूम AC की मार्केट लीडर में गिनी जाती है, इसके पास 20-21% मार्केट शेयर है. सालाना करीब 20,000+ करोड़ का रेवेन्यू है. डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क सबसे मजबूत है और मिडिल-क्लास की पहली पसंद मानी जाती है.
  • Blue Star
    प्रीमियम और कमर्शियल सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है. इन्वेंटरी मैनेजमेंट में माहिर माने जाते हैं. इनका फोकस अब रेजिडेंशियल AC पर बढ़ रहा है. सालाना रेवेन्यू करीब 10,000+ करोड़ का है.
  • Havells (Lloyd)
    ‘Mass-Premium’ ब्रांडिंग और बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की वजह से सप्लाई में काफी आगे है. सालाना सेल्स 18,000 करोड़, जिसमें Lloyd का बड़ा हिस्सा है.
  • Hitachi (JCI-Hitachi)
    प्रीमियम AC कैटेगरी में मजबूत प्लेयर है. तेज गर्मी के दौरान प्रीमियम इन्वर्टर AC सेगमेंट में इसकी डिमांड बढ़ती है. एनर्जी एफिशिएंसी चाहने वाले ग्राहकों के बीच पंसद की जाती है.

FMCG: बेवरेजेस

आमतौर पर गर्मियों में प्यास बुझाने वाले पेय पदार्थों, सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड वाटर और बियर की मांग में 20% से 35% का उछाल देखा जाता है. FMCG कंपनियों के लिए यह ‘गोल्डन पीरियड’ होता है क्योंकि उनके पूरे साल के रेवेन्यू का लगभग एक-चौथाई हिस्सा इन्हीं 3-4 महीनों में आता है.

FMCG: बेवरेजेस कंपनियों पर फोकस

  • Varun Beverages Ltd
    इस थीम में सबसे बड़ा नाम है, जो PepsiCo ब्रांड्स (Pepsi, Mirinda, Mountain Dew, Tropicana) की भारत में बॉटलिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करती हैं. कंपनी ने मार्च 2024 तिमाही में 4,398 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया, कंपनी का मुनाफा भी अनुमान से बेहतर रहा क्योंकि गर्मी बढ़ने पर कोल्ड ड्रिंक्स की मांग मजबूत रही
  • United Breweries Ltd
    बियर कंपनियों में United Breweries को सीधा फायदा होता है. अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी की आय 11% बढ़कर ₹5,809 करोड़ पहुंची और प्रीमियम बियर डिमांड मजबूत रही.
  • Dabur India
    डाबर को भी गर्मी का खूब फायदा मिलता है, क्योंकि इसका Real Juices, ग्लूकोज और हेल्थ ड्रिंक्स सेगमेंट गर्मियों में खूब चलता है. डाबर की सालाना बिक्री 12,000 करोड़ रुपये के करीब है. के आसपास है और बेवरेज पोर्टफोलियो भी लगातार बढ़ रहा है

डायग्नोस्टिक और हेल्थकेयर


चिलचिलाती, लू के थपेड़ों का सीधा असर हमारी सेहत पर होता है. इस मौसम में डायग्नोस्टिक लैब्स, हॉस्पिटल्स और हेल्थकेयर कंपनियों को बहुत फायदा होता है. क्योंकि जैसी हमारी इम्यूनिटी बन चुकी है, डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, वायरल फीवर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन, फूड पॉइजनिंग, किडनी स्ट्रेस और इलेक्ट्रोलाइट की गड़बड़ी जैसे मामलों में तेजी आती है. नतीजा – पैथोलॉजी टेस्ट, ब्लड टेस्ट, CBC, LFT, KFT, यूरिन टेस्ट और इन्फेक्शन प्रोफाइल जैसी सेवाओं की मांग बढ़ जाती है. अप्रैल-जून तिमाही में कई अस्पतालों और डायग्नोस्टिक चेन के लिए मरीजों की संख्या सामान्य महीनों के मुकाबले ज्यादा रहता

इस थीम की प्रमुख लिस्टेड कंपनियां

डायग्नोस्टिक और हेल्थकेयर

Dr. Lal PathLabs Ltd
Metropolis Healthcare Ltd
Apollo Hospitals Enterprise Ltd
Narayana Health Ltd
Max Healthcare Institute Ltd
Krsnaa Diagnostics Ltd

  • FDC Limited.
    गर्मी के दिनों में जब डीहाइड्रेशन होता है तो सबसे ज्यादा डिमांड ORS की होती है. इसे बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है FDC Limited. ये भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे बड़े ORS निर्माताओं और मार्केटर्स में गिनी जाती है. कंपनी को दो प्रोडक्ट्स बहुत ज्यादा फेमस हैं.

Electral: ये भारत का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद ORS ब्रांड है. गर्मी में जब लू की वजह से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, तब इलेक्ट्राल की मांग 40-50% तक बढ़ जाती है.
Enerzal: ये एक ‘एनर्जी ड्रिंक’ और इलेक्ट्रोलाइट सप्लीमेंट है, जो खिलाड़ियों और धूप में काम करने वाले लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

ये भी पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *