किसी कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो आमतौर पर इसे एक अच्छा संकेत माना जाता है. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बढ़ती भागीदारी को सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं होता है, असल में ये किसी कंपनी की साख पर वैश्विक भरोसे की मुहर है.
जब दुनिया भर के बड़े निवेशक किसी भारतीय कंपनी में अपना पैसा लगाते हैं, तो वे इस बात का ठोस प्रमाण होता है कि कंपनी की नींव मजबूत है और उसका भविष्य उज्ज्वल है. इससे कंपनी पर रिटेल निवेशकों का विश्वास भी बढ़ता है और पूरे मार्केट का सेंटीमेंट भी ऊपर उठता है, जिसकी वजह से दूसरे संस्थागत निवेशकों और रिटेल निवेशकों की भागीदारी भी बढ़ती है.
FIIs की बढ़ती हिस्सेदारी कंपनी के शेयरों में लिक्विडिटी को बढ़ाती है, जिससे समय के साथ प्राइस स्टेबिलिटी और वैल्यूएशन को बेहतर आधार मिलता है. ये इस बात का भी साफ संकेत है कि कंपनी अपने सेक्टर में चल रही पॉजिटिव हालातों का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
FIIs की बिकवाली से अलग एक और कहानी
मगर बीते कुछ महीनों से भारतीय बाज़ार में जो कुछ हो रहा है, उसने रिटेल निवेशकों के मन में शंकाओं को जन्म दिया है. ऊंचे वैल्यूएशन, कमजोर कमाई के डेटा, जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों लगातार भारी बिकवाली की है. मगर, डेटा की गहरी परतों में एक अलग ही कहानी छिपी है.
ताजा आंकड़े बताते हैं कि FIIs ने बीते चार महीने में बाज़ार में कुछ चुनिंदा शेयरों में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. 20 शेयरों की लिस्ट का जिक्र यहां पर किया जा रहा है. ये फैक्ट मार्केट एनालिस्ट्स और रिटेल निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है. अब इन 20 शेयरों पर जाएं, उससे पहले कुछ आंकड़ों को जान लीजिए.
विदेशी निवेशकों की यह ‘चुनिंदा खरीदारी’ तब देखने को मिल रही है जब भारतीय बाजार चौतरफा दबाव में है. साल 2025 में 18.9 बिलियन डॉलर की निकासी के बाद, 2026 में भी अब तक FIIs लगभग 18 बिलियन डॉलर के शेयर बेच चुके हैं, जिससे बाजारों में भारी करेक्शन देखने को मिला है. इस साल अब तक सेंसेक्स 9% से ज्यादा और निफ्टी 8% टूट चुका है. जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फिलहाल थोड़ा संभले हुए हैं, क्योंकि इनमें 1% और 0.5% की गिरावट देखने को मिली है.

इन कंपनियों में FIIs ने जताया भरोसा
अब ये देखकर लगता है कि FIIs तो भारतीय बाज़ारों से अपना झोला-झंडी उठाकर चल दिए, लेकिन ऐसा नहीं है. डेटा बताते हैं कि FIIs ने बाजार से पूरी तरह पल्ला नहीं झाड़ा है. मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा की बारीकियों को देखें तो एक दिलचस्प फैक्ट सामने आता है, FIIs ने कुछ चुनिंदा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. ये उनके नपे-तुले और सोचे-समझे निवेश नजरिये को दर्शाता है, जहां वे अंधाधुंध पैसा निकालने के बजाय सही रणनीति के साथ बने हुए हैं.


- एनर्जी ट्रांजिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दांव
GE Vernova, Hitachi Energy और Waaree Energies जैसे नामों का इस लिस्ट में होना ये दर्शाता है कि विदेशी निवेशक भारत के ‘ग्रीन एनर्जी’ और ‘पावर इंफ्रास्ट्रक्चर’ की कहानी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. भारत जिस तरह से बिजली की मांग और रीन्युएबल की ओर बढ़ रहा है, ये कंपनियां उसका सीधा फायदा उठाना चाहती है. - मिडकैप और स्मॉलकैप में ‘वैल्यू’ की खोज
सिर्फ दिग्गज कंपनियां ही नहीं, बल्कि FIIs ने कई छोटी कंपनियों पर भी दांव लगाया है. MTAR Technologies, Home First Finance, Virtuoso Optoelectronics, Shaily Engineering Plastics, और Abans Enterprises में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी काफी गहरी हुई है, जहां पिछले एक साल में उनकी हिस्सेदारी में 8% से 10% तक की बढ़त देखी गई है. ये संकेत है कि जहां ब्लू चिप में वैल्यूएशन की चिंता है, वहीं FIIs अब उन छोटी कंपनियों को ढूंढ रहे हैं जो अपने सेक्टर में ‘मार्केट लीडर’ बनने की क्षमता रखती हैं. - PSU पर भरोसा अब भी बरकरार
विदेशी निवेशकों की BPCL और HPCL जैसे शेयरों में लगातार खरीदारी यह बताती है कि सरकारी कंपनियों में सुधार और उनके डिविडेंड यील्ड अब भी विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं.
BlackBuck में सबसे लंबी छलांग
इस पूरी रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम ‘BlackBuck’ का रहा है. पिछले चार तिमाहियों में FIIs की हिस्सेदारी इस कंपनी में लगभग 21% बढ़कर 32.5% तक पहुंच गई है. इसके बाद Vishal Mega Mart और South Indian Bank का नंबर आता है, जहां FIIs ने जबरदस्त भरोसा दिखाते हुए अपनी होल्डिंग में 15% और 12% का इजाफा किया है. परसेंट के लिहाज से देखें तो विशाल मेगा मार्ट में ये आंकड़ा 7% से बढ़कर 22% और साउथ इंडियन बैंक में 12% से बढ़कर 24.2% पर पहुंच गया. आंकड़े बताते हैं कि विदेशी दिग्गजों ने इन चुनिंदा नामों पर केवल दांव ही नहीं लगाया, बल्कि अपनी हिस्सेदारी को लगभग दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
Twitter – https://x.com/SumitResearch
Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)
Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch














Leave a Reply