Top 10 youngest billionaires in India 2025 list: 21, 22 या 30 साल की उम्र में युवा जहां अपना करियर बनाने की सोच रहे होते हैं, देश के कुछ युवा ऐसे हैं जो सफलता के ऐसे शिखर पर जा बैठे हैं जहां तक पहुंचने में लोगों की उम्र निकल जाती है. हुरुन इंडिया ने देश के कुछ सबसे कम उम्र के युवाओं की लिस्ट जारी की है. आज देश में 350 के करीब बिलेनेयर्स हैं, जिसमें इन युवाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है.

चेन्नई के इस 31 साल के AI जीनियस ने Perplexity AI बनाकर गूगल की बादशाहत को चुनौती दी है. कंपनी की वैल्यूएशन अब 20 बिलियन से ज्यादा है. 2025 में ये भारत के सबसे अमीर युवा बने हैं. जिनकी संपत्ति 21,190 करोड़ रुपये है. IIT मद्रास से पढ़ाई के बाद OpenAI में काम किया, फिर Perplexity को बनाया और Comet ब्राउजर लॉन्च किया, जो AI से टास्क ऑटोमेट करता है.

ओडिशा के छोटे शहर से निकले रितेश ने 19 साल की उम्र में OYO शुरू किया. आज 80 देशों में मौजूदगी. आज रितेश 31 साल के हैं, जिनकी कुल संपत्ति ₹14,400 करोड़ रुपये है. OYO ने भारत की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को बदलकर रख दिया. 2025 में OYO का IPO आने वाला है, वैल्यूएशन $7-8 बिलियन की हो सकती है.

स्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट आदित पलीचा ने कैवल्य वोहरा के साथ मिलकर ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म Zepto की शुरुआत की और क्विक कॉमर्स बिजनेस में तहलका मचा दिया. कंपनी की वैल्युएशन $5.9 बिलियन तक पहुंच चुकी है. कुल संपत्ति 5,380 करोड़ रुपये है. जेप्टो से पहले पलीचा ने कुछ वेंचर्स में शामिल रहे जैसे कि कारपूलिंग ऐप GoPool हैं.

सिर्फ 22 साल के कैवल्य जेप्टो के को-फाउंडर हैं. आदित के साथ मिलकर साल 2021 में उन्हों जेप्टो की शुरुआत की और आज देश के सबसे कम उम्र के बिलेनेयर हैं. जिनकी नेटवर्थ 4,480 करोड़ रुपये है. सिर्फ 17-18 साल की उम्र में कैवल्य ने बचपन के दोस्त आदित पालीचा के साथ मिलकर 45 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी का आइडिया पर काम शुरू किया और किरानाकार्ट शुरू किया, लेकिन ये आइडिया चला नहीं. लेकिन इससे सबक लेकर इन्होंने जेप्टो की शुरुआत की.

31 साल के सूरत के इस लड़के ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में धमाका किया है. उनकी Rayzon Solar भारत की टॉप सोलर पैनल मेकर्स में से एक है. 2017 में हार्दिक और चिराग नकरानी ने सूरत में रेज़ॉन सोलर शुरू की. शुरुआत छोटी यूनिट से हुई, लेकिन अब टॉप सोलर पैनल मैन्युफैक्चरर्स में शुमार है. हार्दिक की नेटवर्थ 3,970 करोड़ रुपये है.

भारत के सबसे युवा अमीरों की लिस्ट में त्रिशनीत अरोड़ा 30 साल के हैं और 1,820 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के मालिक है. सेल्फ-टॉट कोडर और एथिकल हैकर त्रिशनीत ने TAC Security बनाकर गवर्नमेंट्स और फॉर्च्यून 500 फर्म्स को साइबर अटैक्स से प्रोटेक्ट किया. कंपनी अब 100+ देशों में 6,000+ क्लाइंट्स की डिजिटल सिक्योरिटी हैंडल करती है.

BharatPe के को-फाउंडर और COO शाश्वत ने IIT दिल्ली ड्रॉपआउट करके 19 साल की उम्र में फिनटेक रेवॉल्यूशन शुरू किया, एक सिंगल QR कोड से मर्चेंट्स की पेमेंट प्रॉब्लम सॉल्व कर दी.
IIT दिल्ली में टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन थर्ड ईयर में ड्रॉपआउट करके फुल टाइम स्टार्टअप पर फोकस किया. 2021 में 23 साल की उम्र में हुरुन लिस्ट के सबसे यंग self-made बिलियनेयर बने. आज उनकी नेटवर्थ 1,340 करोड़ रुपये है.
















Leave a Reply