इन स्मॉलकैप कंपनियों के प्रमोटर्स ने की बड़ी खरीदारी; क्या कहता है ये ट्रेंड?

Smallcap Stocks in Focus as Promoters Buy Shares from Open Market

बीते कुछ महीनों में स्मॉलकैप कंपनियों में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला है, जिनके प्रमोटर्स ने बीते एक से दो महीने के दौरान शेयरों की खरीदारी की है। जिससे इनकी प्रमोटर शेयरहोल्डिंग में हल्का इजाफा हुआ है। यहां 8 स्मॉलकैप कंपनियों की लिस्ट दे रहे हैं, जिनके प्रमोटर्स या प्रमोटर ग्रुप की कंपनियों ने शेयरों को ओपन मार्केट से खरीदा है। प्रमोटरों की यह खरीदारी कंपनी के भविष्य पर मजबूत विश्वास का संकेत मानी जाती है। हालांकि हमारी इनमें से किसी भी कंपनी को लेकर कोई खरीदारी या बिकवाली की राय नहीं है।

Sarla Performance Fibers

सरला परफॉर्मेंस फाइबर्स के प्रमोटरों ने हाल ही में कंपनी के शेयर खरीदे हैं। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रमोटर ग्रुप की इकाई हिंदुस्तान कॉटन कंपनी ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच ओपन मार्केट से अलग-अलग तारीखों पर शेयर खरीदे। ये खरीद करीब 84–86 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई है। पिछले 90 दिनों में कुल नेट खरीदारी करीब 1.45 करोड़ रुपये की रही। इन खरीदारियों के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 56.93% से बढ़कर 57.07% हो गई है।

Jindal Drilling & Industries Ltd.

दिसंबर 2025 तिमाही में प्रमोटर होल्डिंग 64.40% से बढ़कर 66.44% हो गई, यानी 2.04% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रमोटर ग्रुप Sudha Apparels Ltd ने दिसंबर 2025 में कई खरीदारियां की। जैसे 22 दिसंबर को ओपन मार्केट से 1,10,000 + 25,000 + 35,000 + 1,30,000 शेयर खरीदे। इन खरीदारियों की औसत कीमत 495.7-505.9 रुपये थी।

Gandhar Oil Refinery (India) Ltd

दिसंबर 2025 तिमाही में प्रमोटर होल्डिंग 65.01% से बढ़कर 66.18% हो गई, यानी 1.17% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। क्योंकि प्रमोटर ग्रुप Gandhar Coals & Mines ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक कई बार शेयर खरीदे हैं। दिसंबर 8, 2025 से जनवरी 2, 2026 तक करीब 12.6 लाख शेयर खरीदे गए, जिसकी वैल्यू करीब 20.6 करोड़ रुपये बैठती है। शेयर खरीद का औसत भाव 149-154 रुपये के आसपास था।

  • 31 दिसंबर 2025 को 50,552 शेयर 149.5 रुपये पर खरीदे
  • 1 जनवरी 2026 को 53,816 शेयर 149.4 रुपये पर खरीदे
  • 2 जनवरी 2026 को 1,40,000 शेयर 154.4 रुपये पर खरीदे

Yash Highvoltage Ltd

प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग मार्च 2025 में 57.89% थी, जो सितंबर 2025 में बढ़कर 57.94% हो गई। मुख्य प्रमोटर ग्रुप एंटिटी Yash Swisstech Private Limited ने बाजार से कई छोटी-छोटी खरीदारी की- इन खरीदों का औसत भाव करीब 397-412 रुपये के बीच था।

  • 23 दिसंबर 2025: 2,000 शेयर ₹429.3 पर
  • 3 जनवरी 2026: 2,500 शेयर 412.68 रुपये पर
  • 6 जनवरी 2026: 500 शेयर 400 रुपये पर
  • 7 जनवरी 2026: 1,500 शेयर 400.2 रुपये पर
  • 9 जनवरी 2026: 2,750 शेयर 397.4 रुपये पर

KPI Green Energy Ltd

दिसंबर 2025 तिमाही में प्रमोटर होल्डिंग 48.67% से बढ़कर 49.25% हो गई, 0.58% की बढ़ोतरी देखने को मिली। प्रमोटर ग्रुप एंटिटी Quyosh Energia ने दिसंबर 2025 में कई खरीदारियां की थीं। ये खरीदारियां ओपन मार्केट से 30-31 दिसंबर 2025 को हुईं, करीब 16 लाख शेयर खरीदे गए। खरीदारी का औसत भाव 454-501 रुपये के बीच थी।

Kajaria Ceramics

प्रमोटर होल्डिंग सितंबर 2025 में 47.61% से बढ़कर दिसंबर 2025 में 47.69% हो गई, यानी 0.08% की मामूली बढ़ोतरी। प्रमोटर ऋषि कजारिया ने 24 दिसंबर 2025 को 30,000 शेयर 980 पर खरीदे, जिसकी कुल वैल्यू करीब 2.94 करोड़ रुपये बैठती है। इसके पहले 12 दिसंबर 2025 को करीब 50,000 शेयर खरीदे थे।

Greenply Industries

प्रमोटर होल्डिंग सितंबर 2025 में 51.69% से बढ़कर दिसंबर 2025 में 51.80% हो गई, यानी 0.11% की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रमोटर ग्रुप एंटिटी Showan Investment ने 25 दिसंबर 2025 को 35,300 शेयर खरीदे। अन्य ग्रुप एंटिटी जैसे Shakuntala Safeinvest ने भी दिसंबर 2025 में 35,300 शेयर की खरीदारी की। जनवरी 2026 में भी कुछ रिपोर्ट्स में 13 जनवरी को 35,300 शेयर की एंट्री दिखी। खरीदारी 250-300 रुपये के करीब थी।

Supreme Industries Ltd

प्रमोटर होल्डिंग सितंबर 2025 में 48.90% से बढ़कर दिसंबर 2025 में 48.96% हो गई, यानी 0.06% की मामूली सी बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रमोटर ग्रुप कंपनी Boon Investment ने 24 दिसंबर, 2025 को 80,000 शेयर खरीदे, औसत भाव 3,358 रुपये प्रति शेयर था। कुल वैल्यू 26.86 करोड़ थी।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *