India-US Trade Deal: ट्रेड डील पर बन गई बात, टेक्सटाइल, फार्मा, ऑटो समेत ये शेयर रहेंगे फोकस में

India-US Trade Deal ट्रेड डील पर बन गई बात, टेक्सटाइल, फार्मा, ऑटो समेत ये शेयर रहेंगे फोकस में

लंबे समय से जिस चीज का इंतजार था, आखिरकार वो हो गया है. भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील हो गई है. इस डील के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 50% के स्तर से घटाकर 18% करने का ऐलान किया है. बजट के झटकों के बाद ये डील भारतीय बाजारों के लिए के बूस्टर डोज साबित हो सकती है.

एक नजर डालते हैं कि किन सेक्टर्स के किन शेयरों का असर इस डील से पड़ने वाले है.

टेक्सटाइल सेक्टर


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय एक्सपोर्ट पर 50% टैरिफ लगाया था, जो सबसे ज्यादा प्रभावित सेक्टर्स थे, उनमें एक्सपोर्ट सेक्टर सबसे ऊपर था. अब चूंकि टैरिफ घट गया है तो ये सेक्टर आज फोकस में रहेगा. उन कंपनियों को ज्यादा फायदा होगा जिनका एक्सपोजर 10% या इससे ज्यादा का है.

कंपनी एक्सपोज़र
Indo Count Industries~70-75% (Home Textiles)
Vaibhav Global~68-70% (Retail/Jewelry)
Gokaldas Exports~65-70% (Apparel)
Welspun Living~65% (Home Textiles)
Faze 3 Limited~57% (Auto Textiles)
Raymond Lifestyle~40-50% (Garmenting Exports)
KPR Mill~25-30% (Integrated)

फार्मा सेक्टर

फार्मा सेक्टर के शेयर भी आज फोकस में रहेंगे, क्योंकि इनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा अमेरिकी एक्सपोर्ट से आता है. भारत US को लगभग 40-50% जेनेरिक दवाएं सप्लाई करता है.

कंपनी एक्सपोज़र
Gland Pharma~55% (Injectables)
Granules India~50% (Paracetamol/API)
Aurobindo Pharma~47% (Generics)
Dr. Reddy’s Labs~45% (Biosimilars)
Divi’s Labs~40% (APIs)
Lupin Ltd~35% (Respiratory)
Sun Pharma~35% (Specialty)

ऑटो और इंजीनियरिंग

ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स, जो US में ज्यादा एक्सपोर्ट करते हैं, उनको बड़ा फायदा होगा. US भारत का बड़ा मार्केट है, और टैरिफ कट से प्राइस कॉम्पिटिटिवनेस बढ़ेगी, मार्जिन बेहतर होंगे, और नए ऑर्डर/कॉन्ट्रैक्ट्स की उम्मीद बढ़ेगी. ये शेयर आज फोकस में रहेंगे.

कंपनी एक्सपोज़र
Sona BLW Precision~43% (North America – EV Gears)
Bharat Forge~40% (Truck Axles)
Ramkrishna Forgings~35% (Truck Components)
Motherson Sumi~25% (Wiring Harness – North America)
Balkrishna Industries (BKT)~20% (Agri Tires)
Suprajit Engineering~20-25% (Cables)

केमिकल शेयरों पर फोकस

कंपनी एक्सपोज़र
Vinati Organics~39% (Niche Polymers)
Navin Fluorine~35-40% (CRAMS)
Gujarat Fluorochemicals~30% (Fluoropolymers)
Aarti Industries~24% (Benzene Derivatives)
SRF Ltd~20% (Refrigerants)
Archean Chemical~20% (Bromine)

टेक शेयरों पर नजर

कंपनी एक्सपोज़र
Mphasis~80% (IT – Banking/Mortgage focus)
Persistent Systems~79% (IT – Digital Engineering)
L&T Technology Services~60% (ER&D)
MTAR Technologies~40-50% (Clean Energy Exports)
Cyient~50% (Aerospace/Rail)
HFCLH25%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *