बिज़नेस में अगर कर्ज और कमाई का संतुलन हो तो कर्ज़ बुरा नहीं, लेकिन यही कर्ज़ अगर पूरे बिज़नेस पर हावी हो जाए तो ये उस कंपनी की वित्तीय सेहत पर गंभीर सवाल खड़े करती है. शेयर बाजार में ऐसी कंपनियां हैं, जिनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा कर्ज का ब्याज चुकाने में ही चला जाता है. ऐसी कंपनियां कामकाज करते हुए दिखती तो जरूर हैं, लेकिन कर्ज के बोझ तले दबी होती हैं. उधार की जिंदगी जी रही ऐसी कंपनियों के पास अपने शेयरधारकों को देने के लिए कुछ ख़ास नहीं होता.
हम यहां पर ऐसी ही 8 कंपनियों को छांटकर लाएं हैं, जिनका कर्ज ऑपरेटिंग प्रॉफिट के मुकाबले काफी ज्यादा है. ये डेटा ताजा Q3 FY26 तक पर आधारित है. हम इन 8 कंपनियों को कई पैरामीटर्स पर परख रहे हैं, इनमें से एक जरूरी पैरामीटर होता है इंटरेस्ट कवरेज रेश्यो (ICR), अगर ये 1 से कम है, मतलब ऑपरेटिंग प्रॉफिट ब्याज को कवर नहीं कर पा रहा. RBI के आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में कई सेक्टर्स में ICR 0.5-0.8 के आसपास है. ये कंपनियां निवेशकों के लिए खतरे की घंटी है. इनमें टेलीकॉम से लेकर फूड डिलीवरी तक सब शामिल हैं. हालांकि ऐसी कंपनियों के लिए हमारी कोई अपनी राय नहीं है.
- VODAFONE IDEA (Vi)
कुल कर्ज: 1.88 लाख करोड़ रुपये
मार्केट कैप: 1.23 लाख करोड़ रुपये
P/E: नेगेटिव (लगातार घाटा)
ऑपरेटिंग प्रॉफिट: 4600-4800 करोड़ रुपये
इंटरेस्ट: 4700-5800 करोड़ रुपये
ICR: -0.12
Vodafone Idea, भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. ये कंपनी सिर से लेकर पांव तक कर्ज़ में डूबी है. 2018 के वोडाफोन-आइडिया मर्जर के बाद AGR (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) विवाद, स्पेक्ट्रम फीस और 5G रोलआउट ने कर्ज को करीब 2 लाख करोड़ के पार पहुंचा दिया. Q3 FY26 में रेवेन्यू 11,323 करोड़ रुपये रहा, EBITDA 4,816 करोड़, लेकिन फाइनेंस कॉस्ट 5,828 करोड़, मतलब EBITDA भी ब्याज को कवर नहीं कर पाया.
क्योंकि, टेलीकॉम सेक्टर में जियो और एयरटेल की आक्रामक प्रतिस्पर्धा ने ARPU (औसत रेवेन्यू पर यूजर) पर काफी दबाव बनाया. इसके सब्सक्राइबर का बेस लगातार घट रहा है. हाल में सरकार ने AGR को 87,695 करोड़ पर फ्रीज किया, लेकिन ब्याज का बोझ बरकरार है. निगेटिव इक्विटी -87,000 करोड़ रुपये और बैंक कर्ज सिर्फ 1,126 करोड़ रहने के बावजूद कुल कर्ज 1.88 लाख करोड़ रुपये है.
- PURAVANKARA
कुल कर्ज: 2,482 करोड़ रुपये
मार्केट कैप: 5,633 करोड़ रुपये
ऑपरेटिंग प्रॉफिट: 219 करोड़ रुपये
इंटरेस्ट: 165-169 करोड़ रुपये
ICR: 0.72
रियल एस्टेट डेवलपर Puravankara दक्षिण भारत में प्रीमियम प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है, लेकिन Q3 FY26 में नेट डेट 2,482 करोड़ रहा है, इंटरेस्ट 165-169 करोड़ रुपये रहा है, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 219 करोड़ रुपये, जबकि ICR 0.72 का है. क्योंकि रियल एस्टेट में ब्याज दरें 10-12% पर हैं, प्रोजेक्ट में देरी और इन्वेंटरी होल्डिंग कॉस्ट काफी ज्यादा हो चुकी है.
- BLUESTONE JEWELLERY AND LIFESTYLE
कुल कर्ज: 1,914 करोड़ रुपये
मार्केट कैप: 6,236 करोड़ रुपये
P/E: नेगेटिव
ऑपरेटिंग प्रॉफिट: 167 करोड़ रुपये
इंटरेस्ट: 52-53 करोड़ रुपये
ICR: 0.72
पिछले साल ही इस कंपनी का IPO आया था, ऑनलाइन ज्वेलरी रिटेलर Bluestone पर FY25 में कुल कर्ज 1,914 करोड़ रुपये है, लेकिन FY26 Q3 में जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 167 करोड़, और ब्याज 53 करोड़ रुपये. क्योंकि? सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी और गिरावट की वजह से ज्वेलरी में इन्वेंटरी फाइनेंसिंग महंगी हो गई है, ई-कॉम्पिटिशन जैसे कि Tanishq और CaratLane से भी थोड़ी प्रतिस्पर्धा मिली है.
- WESTLIFE FOODWORLD
कुल कर्ज: 2,658 करोड़ रुपये
मार्केट कैप: 7,996 करोड़ रुपये
P/E: नेगेटिव
ऑपरेटिंग प्रॉफिट: 97.51 करोड़ रुपये
इंटरेस्ट: 37 करोड़ रुपये
ICR: 0.99
Q3 FY26 में रेवेन्यू 671 करोड़ रुपये रहा, लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 97.5 करोड़ रुपये था, ब्याज 37 करोड़ फिर भी PAT सिर्फ 1 करोड़ रहा. क्योंकि QSR सेक्टर में लागत महंगाई बढ़ी है, जैसे फूड और लेबर की महंगाई, डिमांड भी थोड़ी कमजोर पड़ी है.

- SHREE RENUKA SUGARS
कुल कर्ज: 6,701 करोड़ रुपये
मार्केट कैप: 5,153 करोड़ रुपये
ऑपरेटिंग प्रॉफिट: 249 करोड़ रुपये
इंटरेस्ट: 178 करोड़ रुपये
ICR: 0.16
शुगर मिलर Shree Renuka में Q3 FY26 ऑपरेटिंग प्रॉफिट 249 करोड़ रुपये रहा है, जबकि कर्ज पर ब्याज 178 करोड़ रुपये रहा है, जबकि कुल कर्ज 6,701 करोड़ रुपये है. इंटरेस्ट कवरेज रेश्यो 0.16 है, जो ये दिखाता है कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट ब्याज को कवर नहीं कर पा रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि शुगर सेक्टर में सरकारी नियंत्रण है, एक्सपोर्ट बैन है, इन्वेंटरी कॉस्ट बढ़ रही है.
- JINDAL POLY FILMS
कुल कर्ज: 10,492 करोड़ रुपये
मार्केट कैप: 2,014 करोड़ रुपये
ऑपरेटिंग प्रॉफिट: -77 करोड़ रुपये
इंटरेस्ट: 29 करोड़ रुपये
ICR: 0.27
ये कंपनी पॉलीप्रोपाइलीन (BOPP), पॉलिएस्टर (PET) फिल्म्स, और पैकेजिंग मटेरियल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है. ये Jindal Group का हिस्सा है और फ्लेक्सिबल पैकेजिंग, लेबलिंग, और इंसुलेशन जैसे सेक्टर्स में सप्लाई करती है. कंपनी का Q3 FY26 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट नेगेटिव रहा है, जबकि कर्ज 10,492 करोड़ रुपये रहा है, यानी अपनी मार्केट कैप से भी करीब 5 गुना ज्यादा है. क्योंकि पैकेजिंग डिमांड स्लो हुई है, कच्चे माल की लागत बढ़ी है.
- KIRI INDUSTRIES
कुल कर्ज: 5,146 करोड़ रुपये
मार्केट कैप: 2,708 करोड़ रुपये
ऑपरेटिंग प्रॉफिट: -49 करोड़ रुपये
इंटरेस्ट: 67 करोड़ रुपये
ICR: 0.06
अहमदाबाद की ये कंपनी डाई, पिगमेंट्स और केमिकल्स का निर्माण करती है. ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी डाई और पिगमेंट्स कंपनी है. कंपनी पर कुल कर्ज करीब 5,146 करोड़ रुपये है. जो कि मार्केट कैप से दोगुना से ज्यादा है. जबकि कंपनी कर्ज पर 67 करोड़ रुपये का ब्याद जेती है. जबकि इसका ऑपरेटिंग लॉस 49 करोड़ रुपये है. इसलिए इसका ICR 0.06 है. क्योंकि डाई और पिगमेंट्स सेक्टर में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की डिमांड कम हुई है, चीन से कॉम्पिटिशन, और एक्सपोर्ट मार्केट्स में प्रेशर बढ़ने से वॉल्यूम्स कम हुआ है और प्राइसिंग कमजोर पड़ी हैं.
- SWIGGY
कुल कर्ज: 15,792 करोड़ रुपये
मार्केट कैप: 94,457 करोड़ रुपये
P/E: नेगेटिव
ऑपरेटिंग प्रॉफिट: -783 करोड़ रुपये
इंटरेस्ट: 55 करोड़ रुपये
ICR: -24.1
कंपनी पर कुल कर्ज 15,792 करोड़ रुपये है, जबकि इसका ऑपरेटिंग लॉस -783 करोड़ रुपये है और कंपनी अपने कर्ज पर 55 करोड़ रुपये का ब्याज चुकाती है. इसका मार्केट कैप 94,457 करोड़ रुपये है. इसका ICR -24.1 है, जो कि बेहद खराब है, इसका मतलब है कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट ब्याज को कवर नहीं कर पा रहा, बल्कि घाटा बढ़ा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
Twitter – https://x.com/SumitResearch
Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)
Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch
















Leave a Reply