शेयर बाजार में पैसा वही बनाता है जो खबरों के आने से पहले उनके असर को भांप लेता है. हम कुछ ऐसे स्टॉक्स का एनालिसिस करेंगे जिन्होंने एक महीने में 40-70% तक का धमाकेदार रिटर्न दिया है. अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर्स हैं, तो आपको आगे रणनीति बनाने में मदद मिलेगी. क्योंकि हम ये समझने की कोशिश करेंगे कि इस तेज़ी के पीछे आखिर वजह क्या है? ये तेजी आई कहां से, पीछे क्या थे कारण? क्या यह असली फंडामेंटल बदलाव था या सिर्फ एक तकनीकी उछाल? और क्या ये तेज़ी लंबे समय तक टिकने वाली है?
1- Ola Electric: +70%
16 मार्च, 2026 को Ola Electric का शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर 22.25 रुपये पर था, फिलहाल ये शेयर 38 रुपये के ऊपर है. बीते एक महीने में ये शेयर 70% से ज्यादा उछल चुका है. ये किसी एक घटना की वजह से नहीं, बल्कि एक के बाद एक कई पॉजिटिव ट्रिगर्स की वजह से हुआ है.
- मार्च में सेल्स में 150% से ज्यादा की ग्रोथ: फरवरी 2026 में Ola के केवल 3,973 वाहन रजिस्टर हुए थे, लेकिन मार्च 2026 में 10,117 यूनिट बिकी. साथ ही मार्च के आखिरी हफ्ते में डेली ऑर्डर 1,000 यूनिट से ऊपर चले गए.
- LFP बैटरी सेल का ऐतिहासिक मील का पत्थर: 7 अप्रैल 2026 को Ola Electric ने एक बड़ा ऐलान किया, कंपनी का खुद का बनाया हुआ 46100 फॉर्मेट Lithium Iron Phosphate (LFP) सेल अब प्रोडक्ट इंटीग्रेशन के लिए तैयार है. ये मौजूदा 4680 Bharat Cell से बड़ा है और कम लागत वाला है. यानी Ola अब बाहरी सप्लायर पर कम निर्भर होगी जिससे मार्जिन सुधरेगा
- सर्विस में सुधार: 80% से ज्यादा गाड़ियों की सर्विस उसी दिन हो रही है. सर्विस बैकलॉग 50% घटा है
- Roadster X+ की कीमत में ₹60,000 की कटौती की गई, जिससे मांग और बढ़ी है
इसके बारे में मैंने एक अलग से आर्टिकल लिखा है, आप इसको पढ़ सकते हैं. लिंक नीचे है-
2- RPSG Venture: +64%
संजीव गोयनका ग्रुप की होल्डिंग कंपनी ने एक महीने में 64% की जबरदस्त तेजी दिखाई, हालांकि बीते कुछ समय से इसमें हमने कमजोरी देखी, लेकिन 23 मार्चे से इसने रफ्तार पकड़ना शुरू किया.
- 24 मार्च को यूनाइटेड स्पिरिट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 16,600 करोड़ रुपये में बेचा: RPSG वेंचर्स के शेयरों में 25 मार्च को 20% तक की तेजी देखने को मिली थी.
- इस ग्रुप की कंपनी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की वैल्यूएशन में भारी बढ़ोतरी हुई है. LSG अब केवल एक क्रिकेट टीम नहीं, बल्कि एक बड़ा मीडिया और स्पोर्ट्स ब्रांड बन चुका है.
- FirstCry के IPO और उसकी बढ़ती मार्केट वैल्यू ने RPSG के पोर्टफोलियो को जबरदस्त बूस्ट दिया है. जब कोई स्टार्टअप लिस्ट होता है या उसकी वैल्यूएशन बढ़ती है, तो उसमें निवेश करने वाली कंपनी (RPSG) के शेयर की ‘Net Asset Value’ बढ़ जाती है.
- इस ग्रुप की IT कंपनी Firstsource Solutions का प्रदर्शन भी शानदार रहा है, जो RPSG Ventures के लिए एक स्थिर कैश-फ्लो का जरिया है. जिसकी वजह से ये स्टॉक ‘अंडरवैल्यूड’ से ‘फेवरेट’ बन गया है.
3- Likhitha Infrastructure: +62%
Likhitha Infrastructure का शेयर 23 मार्च 2026 को 131.65 रुपये के 52-हफ्ते के निचले स्तर से 60% से ज्यादा उछल चुका है. बीते एक महीने में ये शेयर 62% तक चल चुका है. इस स्टॉक ने पिछले महीने दो बार 7 और 8 अप्रैल को अपर सर्किट लगा था.
- 25 मार्च 2026 को सरकार ने Natural Gas and Petroleum Products Distribution Order, 2026 पेश किया, जिसका मकसद देश भर में पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना है. Likhitha जैसी कंपनियां जो स्टील और MDPE पाइपलाइन बिछाने का काम करती हैं, इन्हें इसका सबसे ज्यादा फायदा मिला है
- कंपनी के पास दिसंबर 2025 के अंत तक लगभग ₹925 करोड़ का ऑर्डर बुक थी. पुराने ऑर्डर्स जैसे HPCL से 106 करोड़ का 2024 वाला और नए प्रोजेक्ट्स से एक्जीक्यूशन की उम्मीद बनी हुई है. निवेशक लॉन्ग टर्म में गैस इंफ्रा के विस्तार से फायदा देख रहे हैं.
4- Confidence Petro: +58%
Confidence Petroleum के शेयर में एक महीने में जबरदस्त जोश देखने को मिला है, हालांकि बीते कुछ ट्रेडिंग सेशन से ये थोड़ा हल्का हुआ है. फिर भी एक महीने में ये करीब 58% तक चढ़ा है. इस दौरान एक्सचेंज को दो बार क्लेरिफिकेशन भी देना पड़ा. जिसमें कंपनी ने बताया कि कोई अघोषित कॉरपोरेट एक्शन नहीं है. यानी ये उछाल साफ तौर पर मार्केट से ही आया है. इस तेजी के पीछे कुछ कारण हैं
- दुनिया की सबसे बड़ी LPG शिपिंग कंपनियों में से एक, BW LPG ने कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम के साथ करार किया है. BW LPG ने कंपनी में भारी निवेश करने और उनके साथ मिलकर एक जॉइंट वेंचर ‘BW Confidence’ बनाने की घोषणा की है.
- 8 अप्रैल 2026 को कंपनी ने BW Confidence Enterprise की बाकी 50% हिस्सेदारी ₹1.13 करोड़ में खरीदकर उसे पूरी तरह अपनी सब्सिडियरी कंपनी बना लिया.
- Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹1,394 करोड़ रहा, पिछले साल की इसी अवधि के ₹690 करोड़ की तुलना में ये दोगुना है, हालांकि कंपनी का मुनाफा घटा है
- कंपनी ने नागपुर के उमरेड में अपनी नई हाई-प्रेशर टाइप-4 (Type-4) CNG सिलिंडर निर्माण इकाई शुरू की है
5- Lux Industries: +55%
Lux Industries का शेयर 30 मार्च को 52-हफ्ते के निचले स्तर 824.05 रुपये तक फिसलने के बाद एक महीने में ही 55% उछल चुका है. इसने पिछले हफ्ते लगातार नए इंट्राडे हाई बनाए हैं.
- कॉटन की कीमतों में स्थिरता और ग्रामीण मांग (Rural Demand) में सुधार के संकेतों ने गारमेंट सेक्टर को बूस्ट दिया है. लंबे समय के कंसोलिडेशन के बाद इसमें एक बड़ा ‘ब्रेकआउट’ देखा गया है.
- निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने 31 दिसंबर 2025 (Q3 FY26) की तिमाही के अंत तक लक्स में 4,42,100 शेयर रखे हुए हैं, जो कंपनी में 1.47% की हिस्सेदारी दर्शाता है. जब किसी जाने-माने निवेशक का नाम शेयरहोल्डिंग में आता है, तो रिटेल इनवेस्टर भी उसी दिशा में चलते हैं.
6- Websol Energy: +54%
बीते 10-15 दिनों में कंपनी के शेयर ने जबरदस्त तेजी दिखाई है. मार्च के अंत में ₹65-70 के आसपास ट्रेड करने वाला शेयर अप्रैल की शुरुआत में 8-10% ऊपरी सर्किट लगाते हुए 77-80 के स्तर तक पहुंच गया. एक महीने पहले ये शेयर 52 रुपये के करीब था, जो कि अब करीब 80 रुपये पर है. यानी एक महीने में करीब 54% की तेजी देखने को मिली है. वेबसोल एनर्जी सोलर सेल्स और मॉड्यूल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है.
- कंपनी ने Q3 FY26 में शानदार नतीजे पेश किए हैं, नेट प्रॉफिट Q3 FY26 में 56.35% उछलकर 64.98 करोड़ रुपये हो गया, तिमाही-दर-तिमाही भी 40.28% की ग्रोथ रही. रेवेन्यू 77% YoY बढ़कर 261 करोड़ रुपये, EBITDA मार्जिन 40.8% रहा है.
- मैनेजमेंट का गाइडेंस है कि अगले 2-3 साल तक 40%+ EBITDA मार्जिन बरकरार रहेगा, क्योंकि DCR डिमांड मजबूत है, सेल यूटिलाइजेशन हाई है और इंडस्ट्री में नई कैपेसिटी रैंप-अप धीमा है.
निवेशक कंपनी की हाई मार्जिन क्षमता और सोलर मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ पर दांव लगा रहे हैं
7- Gujarat Alkalies & Chemicals: +49%
गुजरात अल्कलीज का शेयर 4 दिनों में 41% उछला है. 16 मार्च, 2026 को इस स्टॉक ने 409.15 रुपये का 52वीक लो बनाया था. ये शेयर 12 महीने से लगातार टूट रहा था, लेकिन 17 मार्च के बाद से इसमें जबरदस्त रिबाउंड देखने को मिला है. एक महीने पहले तक ये शेयर 430 रुपये के करीब था, जो कि अब 640 रुपये पर है. यानी एक महीने में ही ये शेयर 49% के करीब चढ़ चुका है.
- मार्च 2026 में प्रमोटर कंपनी गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GNFC) ने ओपन मार्केट में 7,34,369 शेयर करीब 1% हिस्सेदारी खरीदी, जिसकी कुल वैल्यू 35.85 करोड़ रुपये थी. इससे प्रमोटर होल्डिंग 2.4% से बढ़कर 3.4% हो गई. इस खरीदारी ने निवेशकों में भरोसा पैदा किया. जब प्रमोटर खुद खुले बाजार से शेयर खरीदता है, तो बाजार इसे बुलिश सिग्नल मानता है.
8- Suven Life Sciences: +40%
जुलाई 2025 के बाद से इस शेयर में जो गिरावट आई, वो अब जाकर थमती दिख रही है. बीते एक महीने में कंपनी का शेयर करीब 40% तक उछल चुका है. अप्रैल 2026 की शुरुआत में शेयर 140-150 रुपये के आसपास था, जो 10 अप्रैल 2026 को 195.52 रुपये तक पहुंच गया. यानी एक दिन में करीब 10% का उछाल. जबकि मार्केट कई दिनों में गिरावट दिखा रहा था. सुवेन लाइफ साइंसेज एक क्लिनिकल-स्टेज बायोफार्मा कंपनी है, जो खास तौर पर सेंट्रल नर्वस सिस्टम (CNS) डिसॉर्डर्स जैसे डिप्रेशन, अल्जाइमर की दवाओं पर काम करती है.
- Ropanicant (SUVN-911) के Phase-2b ट्रायल (Major Depressive Disorder – MDD के लिए) में 100% पेशेंट एनरोलमेंट दिसंबर 2025 में शेड्यूल से 2 महीने पहले पूरा हो गया
- अप्रैल 2026 की शुरुआत में ट्रायल पूरा हो गया, जिसका मतलब है कि डेटा क्लीनिंग, एनालिसिस और टॉपलाइन रिजल्ट्स जल्द आने की उम्मीद है.अगर रिजल्ट्स पॉजिटिव आए तो कंपनी के लिए बड़ा वैल्यूएशन कैटेलिस्ट साबित हो सकता है.
ध्यान रखिए कि जो भी शेयर बताए गए हैं, वो सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए, फैसले लेने में मदद करने के लिए हैं न कि किसी तरह की खरीदने-बेचने की सलाह है.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
Twitter – https://x.com/SumitResearch
Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)
Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch
















Leave a Reply