सब्र का फल, मल्टीबैगर! 10 कंपनियां जिन्होंने 10 साल में दिया 80x से 27,000 गुना तक रिटर्न

Multi Bagger Returns

वॉरेन बफेट कहते हैं शेयर बाजार एक ऐसा इंस्ट्रूमेंट है जो धैर्यहीनों से धैर्यवानों को पैसा ट्रांसफर करता है. क्योंकि बाजार का एक कड़वा सच यही है कि जैसे ही बाजार में किसी शेयर के लिए कोई बुरी खबर आती है, तो निवेशक डर जाते हैं, उन्हें लगता है कि अब तो सबकुछ खत्म हो गया और वो पैनिक सेलिंग करने लगते हैं. लेकिन बाजार कभी भी हमेशा नीचे तो नहीं रहता, लौटकर ऊपर आता है और तभी बनती है वैल्यू. बाजार में पक्का भरोसा, ट्रेंड्स के पीछे भागने से बेहतर है. धैर्यपूर्ण तरीक से किया गया निवेश और लंबी अवधि की रणनीति कंपाउंडिंग के फायदों से फलती फूलती है और समृद्ध बनाती है.

हम यहां पर आपको ऐसे 10 स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज से 10 साल पहले बहुत छोटे थे, लेकिन जिन लोगों ने इन स्टॉक्स में अपना दृढ़ विश्वास बनाए रखा, पैनिक सेलिंग नहीं की, लंबी अवधि तक उसी निवेश को बनाए रखा, आज वो उसी सब्र का फल खा रहे हैं. इन कंपनियों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं.

ये लिस्ट दिखाती है कि मल्टीबैगर अक्सर छोटे मार्केट कैप वाली कंपनियों से निकलते हैं, लेकिन सफर आसान नहीं होता. इनमें से ज्यादातर स्टॉक्स ने कई बार 50-80% तक गिरावट देखी होगी, जैसे मार्केट क्रैश, सेक्टर स्लोडाउन या कंपनी से जुड़ी कोई निगेटिव खबर. पैनिक सेल करने वाले चूक गए, जबकि सब्र रखने वाले समृद्ध बने.

Balu Forge Industries

बालू फोर्ज फोर्जिंग और प्रिसिजन मशीनिंग में स्पेशलाइज्ड है. कंपनी 100% फिनिश्ड और सेमी-फिनिश्ड क्रैंकशाफ्ट्स और दूसरे फोर्ज्ड कंपोनेंट्स बनाती है. रेलवे व्हील्स, अंडर कैरिज कंपोनेंट्स, ट्रांसमिशन और क्लच पार्ट्स, हाइड्रॉलिक मोटर्स, ब्रेक पार्ट्स, लिफ्टिंग हुक, टोइंग एक्सेसरीज, टर्बाइन ब्लेड्स, एम्प्टी शेल्स और ऑयल एंड गैस फ्लो कंट्रोल प्रोडक्ट्स का भी निर्माण करती है. 10 साल पहले तक कंपनी का मार्केट कैप महज 21 लाख रुपये था. आज की तारीख में इसका मार्केट कैप 5,826 करोड़ रुपये है. यानी इसने 10 सालों में 27,741 गुना का रिटर्न दिया है.

SG Mart

SG Mart एक B2B कंपनी है जो बिल्टिंग मैटेरियल्स का बिजनेस और मार्केटिंग करती है. कंपनी स्टील प्रोडक्ट्स जैसे TMT Rebars, HR शीट, बाइंडिंग वायर, मेश नेट, वेल्डिंग रॉड की बिक्री करती है. इसके अलावा टाइल्स, सीमेंट, बाथ फिटिंग्स, लेमिनेट्स, पेंट्स और 27 से ज्यादा कैटेगरी में 2500 से ज्यादा उत्पाद बनाती है. 10 साल पहले इस कंपनी की वैल्यू 2.26 करोड़ रुपये हुआ करती थी, लेकिन आज इसका मार्केट कैप 5,400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है, और 2,407 गुना से ज्यादा रिटर्न मिल चुका है. मतलब जो लोग इस स्टॉक में बने रहे उन्हें दमदार वैल्यू क्रिएशन का मौका मिला.

Waaree Renewable Tech

वारी रीन्युएबल्स टेक्नोलॉजीज एक सोलर EPC (Engineering, Procurement & Construction) कंपनी है, जो रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करती है. यह मुख्य रूप से सोलर प्रोजेक्ट्स डेवलप, फाइनेंस, बनाती और ऑपरेट करती है, जैसे रूफटॉप, ग्राउंड माउंटेड और फ्लोटिंग सोलर प्लांट्स. कंपनी इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स को क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस मुहैया करती है. साथ ही कंसल्टेंसी और पावर जनरेशन सर्विसेज भी देती है. पहले इसका नाम Sangam Renewables था. 10 साल पहले इस कंपनी का मार्केट कैप 10 करोड़ रुपये था, मगर अब 9,330 करोड़ रुपये हो चुका है. यानी इसने अपने निवेशकों को 932 गुना रिटर्न दिया है.

कंपनी मार्केट कैप 10 साल पहले मार्केट कैप अभी रिटर्न

Balu Forge Industries₹0.21 करोड़ ₹5,826 करोड़27,741x
SG Mart₹2.26 करोड़ ₹5,443 करोड़ 2,407×
Waaree Renewable Tech₹10 करोड़ ₹9,330 ₹5,894932×
Hindustan Foods₹40 करोड़ ₹5,894 करोड़146×
Choice International₹30 करोड़ ₹17,657 करोड़587×

Hindustan Foods

हिंदुस्तान फूड्स एक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो FMCG प्रोडक्ट्स का उत्पादन करती है. यह होम केयर, पर्सनल केयर, फूड एंड बेवरेजेस, ब्यूटी प्रोडक्ट्स कैटेगरी में बड़े ब्रांड्स जैसे Hindustan Unilever, Reckitt, Danone के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर मैन्युफैक्चरिंग करती है. कंपनी लेदर प्रोडक्ट्स में भी एक्टिव है, जैसे कि लेदर शूज, स्पोर्ट्स शूज, एक्सेसरीज़ और फुटवियर का कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करती है. इसके अलावा भी इसके कई काम और हैं. 10 साल पहले इसका मार्केट कैप 40 करोड़ रुपये था, लेकिन आज इसका मार्केट कैप 5,894 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यानी 146 गुना से ज्यादा रिटर्न मिला है.

Choice International

Choice International Ltd एक फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है, जो ब्रोकिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में काम करती है. ये स्टॉक ब्रोकिंग, कमोडिटी ट्रेडिंग, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन और NBFC सेवाए भी देती है. ये कंपनी गवर्नमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंसी, गवर्नमेंट एडवाइजरी और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के काम से भी जुड़ी हुई है. 10 साल पहले इसका मार्केट कैप 30 करोड़ रुपये था, लेकिन आज ये 17,650 करोड़ रुपये से ज्यादा की मार्केट कैप वाली कंपनी बन चुकी है. यानी इसने इन 10 सालों में 587 गुना तक रिटर्न दिया है.

बाकी 5 कंपनियों की डिटेल्स भी नीचे दी गई हैं, जिन्होंने बीते 10 साल में सब्र के रूप में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

कंपनी मार्केट कैप 10 साल पहलेमार्केट कैप अभी रिटर्न
Tips Industries₹57 करोड़ ₹7,350 करोड़ 129×
Olectra Greentech₹57 करोड़ ₹8,380 करोड़ 147×
Lloyds Metals & Energy₹71 करोड़ ₹65,000 करोड़ 916×
V2 Retail₹76 करोड़ ₹7,400 करोड़ 97×
Jai Balaji Industries₹80 करोड़ ₹6,400 करोड़ 80×

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Twitter – https://x.com/SumitResearch

Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/

Blog – https://sumitresearch.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *