भारतीय बाजारों के तेजी से बदलते माहौल में मल्टीबैगर स्टॉक्स वो होते हैं जो आपके निवेश पर कई गुना तक रिटर्न देते हैं. ये वो कंपनियां होती हैं जो न केवल मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ के साथ आगे बढ़ती हैं, बल्कि एक सस्टेनेबल बिजनेस मॉडल, पूंजी का सही तरीके से इस्तेमाल भी करती हैं. साल 2026 की शुरुआत में, भारत की GDP ग्रोथ 7-8% रहने की उम्मीद है, जो कंजम्पशन में रिकवरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से आएगी. इसलिए लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन के लिए ऐसे स्टॉक्स की पहचान करना बहुत जरूरी हो जाता है. यहां पर मैं आपको 10 शेयरों के बारे में बताने जा रहा हूं जिन्होंने बीते 10 साल में दमदार प्रॉफिट ग्रोथ दिखाई है.
क्या होते हैं मल्टीबैगर स्टॉक्स?
हम अक्सर मल्टीबैगर स्टॉक्स के नाम से खबरें पढ़ते हैं या लोगों से सुनते हैं, सही मायने में मल्टीबैगर का मतलब क्या होता है. मल्टीबैगर स्टॉक्स किसी कंपनी के वो शेयर होते हैं, जो निवेश की लागत से कई गुना ज्यादा रिटर्न देते हैं. इन स्टॉक्स के बारे में जिक्र सबसे पहले पीटर लिंच ने अपनी किताब ‘One Up on Wall Street’ में किया था. आम तौर पर 100% से ज्यादा रिटर्न यानी दोगुना या इससे ज्यादा रिटर्न देने वाले स्टॉक्स को मल्टीबैगर माना जाता है, इसमें आमतौ पर स्मॉल या मिडकैप कंपनियां होती हैं, जिनका बिजनेस तेजी से बढ़ता है, प्रॉफिट बढ़ता है. अगर स्टॉक 2 गुना होता है तो 2-बैगर कहते हैं, तीन गुना है तो 3-बैगर, 5 गुना है तो 5-बैगर ऐसे ही…एक तरह से हम इन्हें मल्टीबैगर कह देते हैं.
1: Dixon Technologies
इस कंपनी का 10 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 50% CAGR से ज्यादा है. यानी इन 10 सालों में हर साल 50% से ज्यादा का प्रॉफिट दर्ज किया है. ऐसे स्टॉक्स लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए उनकी जिंदगी बदलने वाले होते हैं, लेकिन इतनी हाई ग्रोथ के साथ हाई रिस्क भी आता है. TTM यानी पिछले 12 महीने में ये प्रॉफिट ग्रोथ तो और भी शानदार 122% रही है. स्टॉक आज से 9 साल पहले 531 रुपये पर था, तब से लेकर अबतक इसने 1,975% का तगड़ा रिटर्न दिया है, मार्केटकैप भी 2,000-2,500 करोड़ रुपये था, जो कि अब 67,000 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. मजे की बात ये है कि इसका प्राइस टू इक्विटी P/E 47 के ऊपर है, मगर PEG रेश्यो 0.80 है, यानी ये स्टॉक अभी भी अंडरवैल्यूड है, जबकि इसके अंदर ग्रोथ पोटेंशियल बहुत तगड़ा है.
2: Trent
ट्रेंट का 10 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 48% CAGR से ज्यादा है. मतलब पिछले दशक में कंपनी ने हर साल औसतन 48% की दर से अपना PAT बढ़ाया है. ये कंपाउंडिंग का कमाल है! अगर 10 साल पहले PAT छोटा था, तो आज वो कई गुना हो चुका है. ऐसे स्टॉक्स लॉन्ग-टर्म होल्ड करने वालों के लिए गेम-चेंजर साबित होते हैं, क्योंकि रिटेल सेक्टर में Zudio और Westside जैसे ब्रांड्स ने जबरदस्त एक्सपैंशन किया है. TTM में प्रॉफिट ग्रोथ थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन पिछले 3-5 सालों में PAT CAGR 67%+ और 137%+ का रहा है.
फिलहाल इसका शेयर प्राइस 4,090-4,100 के आसपास है, करीब 10 साल पहले मार्च 2016 में इसका शेयर प्राइस 140-145 रुपये हुआ करता था. तब से अब तक 1,300-1,500% का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है. मार्केट कैप तब करीब 5,000-10,000 Cr के आसपास था, जो अब करीब 1.45 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है. ये ग्रोथ Tata Group की ताकत और रिटेल बूम से आई है. स्टॉक का P/E करीबी 87-90 के ऊपर ही चल रहा है, यानी काफी वैल्युएशन है, PEG रेश्यो 1.8 के करीब है. PEG >1 होने से ये ग्रोथ के हिसाब से थोड़ा महंगा लग सकता है. लेकिन पिछले हाई ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए अभी भी कई एनालिस्ट्स इसे आकर्षक मानते हैं.
| Company | Profit Growth in 10 yrs | Profit Growth in TTM |
| Dixon Technologies | +50% | 122% |
| Trent | +48% | 11% |
| Varun Beverages | +40% | 17% |
| Tata Power | +37% | -2% |
| KEI Ind | +36% | ~35% |
3: Varun Beverages
वरुण बेवरेजेस का 10 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 40% CAGR है, मतलब पिछले एक दशक में कंपनी ने औसतन हर साल 40% की दर से अपना PAT बढ़ाया है, आप ये कह सकते है कि PepsiCo फ्रैंचाइजी का कमाल है. ऐसे स्टॉक्स लंबी अवधि के लिए वरदान होते हैं, क्योंकि Pepsi के ब्रांड्स, इंटरनेशनल एक्सपैंशन और कोल्ड ड्रिंक्स की डिमांड ने ग्रोथ को नई ताकत दी है. हालांकि
TTM में PAT ग्रोथ करीब 17% रही है, थोड़ी सुस्त जरूर हुई है,लेकिन पिछले 5 सालों में 51% CAGR और 3 सालों में 25% की ग्रोथ यानी बीते कुछ समय में भी इसने धमाकेदार प्रदर्शन किया है.
फिलहाल भाव 450-455 रुपये के आसपास है. करीब 10 साल पहले भाव 100-150 रुपये की रेंज में था. तब से अब तक 2,000-3,000%+ का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है. मार्केट कैप तब छोटा था, जो अब 1.53 लाख करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. इसका P/E 50-51x के आसपास चल रहा है, हाई वैल्यूएशन लगता है, लेकिन PEG रेश्यो 1.99 है, यानी थोड़ा महंगा तो लगता है. कुल मिलाकर, वरुण बेवरेजेस FMCG/बेवरेज सेक्टर का क्लासिक मल्टीबैगर है.
4: Tata Power
टाटा पावर का 10 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 37% CAGR है, रिन्यूएबल एनर्जी शिफ्ट और डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस की वजह से इसने बढ़िया प्रदर्शन किया है. ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन, सोलर/विंड में नई क्षमता जोड़ने से और Tata Group की ताकत ने ग्रोथ को हवा दी है. हालांकि कुछ तिमाहियों से इसमें दबाव दिखा है जिसकी वजह से इसका TTM में PAT ग्रोथ -2% रहा है. लेकिन 5 साल PAT CAGR 46% और 9M FY26 में 7% YoY रहा है. यानी रिन्यूएबल्स और मैन्युफैक्चरिंग से मजबूत मोमेंटम बना हुआ है.
फिलहाल भाव 370 के आसपास है. करीब 10 साल पहले भाव 60-65 रेंज में था. तब से अब तक 500-600%+ रिटर्न मिला है. कंपनी का फोकस क्लीन एनर्जी पर है. इसका P/E 31-32x के आसपास है, जो कि महंगा लगता है. PEG रेश्यो भी 1.55 है. यानी अभी वैल्युएशन हाई है. कुल मिलाकर, टाटा पावर रिन्यूएबल पावर सेक्टर का मजबूत प्लेयर है.
5: KEI Industries
KEI इंडस्ट्रीज का 10 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 36% CAGR है. ऐसे स्टॉक्स लॉन्ग-टर्म के लिए पावरफुल होते हैं, क्योंकि पावर ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल्स, रेलवे और रियल एस्टेट की डिमांड ने ग्रोथ को ड्राइव किया. कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है, ये इसके लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव है. TTM में PAT ग्रोथ करीब 35% है, जो कि काफी ठोस है. पिछले 5 सालों में 22% और 3 सालों में 23% CAGR. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट हल साल बढ़ा है. जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 10% के आस-पास मेनटेन है.
अभी इसका शेयर प्राइस 4,782 रुपये के ऊपर है. करीब 10 साल पहले शेयर प्राइस 95-100 रुपये की रेंज में था. तब से अब तक 4,700% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है. मार्केट कैप भी अब बढ़कर 45,700 करोड़ रुपये के ऊपर निकल चुका है. इंफ्रा सेक्टर ग्रोथ की वजह से इसका प्रदर्शन दमदार रहा है. इसका प्राइस टू इक्वटी रेश्यो यानी P/E 52-53x के आसपास है. जो कि ऊंचा है, PEG रेश्यो 2.32 है. मतलब ये शेयर अभी हाई वैल्युएशन पर है.
बाकी के 5 मल्टीबैगर्स की लिस्ट नीचे दी गई है.
| Company | Profit Growth in 10 yrs | Profit Growth in TTM |
| Bajaj Finance | +34% | 14% |
| Uno Minda | +33% | 23% |
| Apar Industries | +32% | 23% |
| Avenue Supermart | +29% | 5% |
| Escorts Kubota | +29% | 19% |
ध्यान रहे कि ये सिर्फ डेटा पर आधारित एक रिसर्च है, निवेश की सलाह नहीं है. इन कंपनियों ने बीते 10 साल में अच्छा रिटर्न दिया है, इसका मतलब ये नहीं है कि आगे भी इतना ही बंपर रिटर्न देंगी. एक मल्टीबैगर स्टॉक खोजना कला है और किस्मत भी. इसके लिए आप अपनी रिसर्च खुद करें.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
Twitter – https://x.com/SumitResearch
Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)
Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch
















Leave a Reply