जब बाजार गिर रहा था, तब आपके म्यूचुअल फंड मैनेजर्स क्या कर रहे थे. मार्च 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए मार्च 2020 (कोविड काल) के बाद का सबसे बुरा महीना रहा, इस महीने निफ्टी और सेंसेक्स 11% से ज्यादा टूटे. मार्च 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट्स में डर पैदा किया, ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.82 के ऐतिहासिक निचले स्तर तक गिर गया और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाज़ार से 1.1 लाख करोड़ रुपये निकाले.
म्यूचुअल फंड्स ने ‘आपदा’ को बनाया ‘अवसर’
लेकिन, इस आपदा में जब रिटेल निवेशक बाज़ार से दूरी बनाकर बैठा हुआ था, भारतीय म्यूचुअल फंड्स ने इसे अवसर के रूप में इस्तेमाल किया और निवेशकों की कैश होल्डिंग को बाज़ार में लगाया. नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक भारतीय फंड हाउसेज ने बाजार की गिरावट का फायदा उठाते हुए भारी निवेश किया है. डेटा के मुताबिक फंड हाउसेज के पास फरवरी में कैश होल्डिंग 2.40 लाख करोड़ रुपये थी, जो कि मार्च में 2.11 लाख करोड़ रुपये हो गई. यानी मार्च के दौरान कुल 29,300 करोड़ का निवेश किया गया.
म्यूचुअल फंड्स की इस खरीदारी ने बाजार को बहुत बुरी तरह गिरने से बचा लिया. फंड मैनेजर्स ने अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करते हुए HDFC Bank, BSE और Tata Motors जैसे शेयरों पर खास फोकस किया और इनमें बड़ी खरीदारी या फेरबदल की. देश का सबसे बड़ा निजी बैंक, HDFC Bank, जो चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के रहस्यमयी इस्तीफे की वजह से निगेटिव खबरों में था, मार्च के दौरान म्यूचुअल फंड्स की सबसे पसंदीदा पसंद बनकर उभरा है. नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री और कई बड़े फंड हाउसेज ने मार्च महीने में अपने पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा खरीदारी इसी में की है.
1- HDFC Mutual Fund
HDFC Mutual Fund ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल और HDFC बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जबकि सुंदरम फास्टनर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ONGC जैसे शेयरों में अपनी होल्डिंग्स को कम किया, सेडेमैक मेचा और पॉवरिका जैसे नए शेयरों में निवेश कर फ्रेश एंट्री ली है, जबकि कोरोना रेमेडीज से पूरी तरह बाहर निकल गई है.

2- ICICI Prudential Mutual Fund
ICICI Prudential Mutual Fund ने मार्च के दौरान HDFC Bank, Bharti Airtel और Bajaj Finserv में भारी निवेश कर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जबकि NALCO, Indian Oil Corporation और Avenue Supermarts जैसे शेयरों में अपनी होल्डिंग्स को कम किया, Central Mine Planning और Sedemac Mecha जैसे नए शेयरों में निवेश कर फ्रेश एंट्री ली है, जबकि Rashi Peripherals से पूरी तरह बाहर निकल गई है.

3- SBI Mutual Fund
SBI Mutual Fund ने मार्च के दौरान बड़े प्राइवेट बैंकों पर भरोसा जताते हुए HDFC Bank, ICICI Bank और Bharti Airtel में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जबकि Mahindra & Mahindra, BPCL और HDFC AMC जैसे शेयरों में अपनी होल्डिंग्स को कम किया, Sedemac Mecha और Physicswallah जैसे नए शेयरों में निवेश कर फ्रेश एंट्री ली है, जबकि Maharashtra Scooters से पूरी तरह बाहर निकल गई है.

4- Axis Mutual Fund
Axis Mutual Fund ने मार्च के दौरान Axis Bank, BSE और Sun Pharma में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जबकि HDFC Bank, Ashok Leyland और Reliance Industries जैसे शेयरों में अपनी होल्डिंग्स को कम किया, Piramal Finance और Acutaas Chemicals जैसे नए शेयरों में निवेश कर फ्रेश एंट्री ली है, जबकि TTK Prestige से पूरी तरह बाहर निकल गई है.

5- Kotak Mutual Fund
Kotak Mutual Fund ने मार्च के दौरान Shriram Finance, Axis Bank और State Bank of India में बड़ा दांव खेलते हुए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जबकि Infosys और HDFC Bank जैसे शेयरों में अपनी होल्डिंग्स को कम किया, Powerica और Travel Food Services जैसे नए शेयरों में निवेश कर फ्रेश एंट्री ली है, जबकि Canara Robeco AMC से पूरी तरह बाहर निकल गई है.

6- DSP Mutual Fund
DSP Mutual Fund ने भी मार्च में बाजार की गिरावट के दौरान HDFC Bank, ICICI Bank और Bharti Airtel जैसे बड़े शेयरों में भारी निवेश किया है. जबकि IPCA Labs, Bajaj Finance और NTPC जैसे शेयरों में अपनी होल्डिंग्स को कम किया, Piramal Finance और Acutaas Chemicals जैसे नए शेयरों में निवेश कर फ्रेश एंट्री ली है, जबकि Hatsun Agro से पूरी तरह एग्जिट कर गई.

मार्केट-कैप स्कीम्स के लिए ‘सेक्टर ओनरशिप के मुताबिक, बैंकिंग सेक्टर अब भी ज्यादातर बड़ी AMCs का फेवरेट है, जहां वो अपना पैसा डाल रहे हैं. कई फंड हाउसेज के मामले में, बैंकिंग सेक्टर में उनका निवेश निफ्टी 200 के 22.4% वेटेज के बराबर या उससे भी अधिक है, जबकि कुछ दूसरे फंड हाउसेज में यह उससे थोड़ा ही कम है.
जहां तक टॉप-होल्डिंग की लिस्ट का सवाल है, तो लगभग सभी बड़े फंड हाउसेज के पोर्टफोलियो में HDFC Bank, ICICI Bank, SBI, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank जैसे बैंक टॉप पोजीशन पर हैं.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें जिन शेयरों और कंपनियों का जिक्र किया गया है, वे उनके पिछले प्रदर्शन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है और पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते। निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेनी चाहिए या खुद स्वतंत्र रिसर्च करनी चाहिए। लेखक किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
Twitter – https://x.com/SumitResearch
Insta – Mehrotra Sumit (@sumitresearch)
Youtube – https://www.youtube.com/@Sumitresearch
Facebook – https://www.facebook.com/sumitresearch/
ये भी पढ़ें-
















Leave a Reply